फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   one died from cold

गलनभरी ठंड से कांप रहे लोग, एक युवक की मौत

Wed, 15 Jan 2020 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
one died from cold
गोंडा। सोमवार के बाद मंगलवार को भी सर्द हवा के साथ ही गलन भरी ठंड से पूरा जिला कांपता रहा। रविवार की रात में हल्की बारिश के कारण मौसम में ठंड काफी बढ़ गई थी। मंगलवार को गलन भरी ठंड रही। इससे आफत मची रही, वजीरगंज में एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

युवक के पिता का कहना है कि ठंड से उल्टी व बुखार होने के कारण युवक की मौत हुई है। वह ठंड के कारण बीमार हुआ था। मंगलवार को भी न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के संकेतों को मानें तो बुधवार को भी ठंड की ऐसी ही स्थिति रहेगी।
विज्ञापन

जिले में मंगलवार को ठंड की स्थिति काफी खराब ही रही है, हालत यह रही की सुबह से ही ठिठुरन रही। ठंड का कहर रात तक बढ़ता रहा। वजीरंगज कस्बा निवासी हरिप्रसाद कौशल ने बताया कि उनका बेटा सुनील कुमार कौशल (26) मंगलवार की सुबह सोकर उठा तो ठीक था, मगर कुछ ही देर में ठंड लगने से वह बीमार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके पेट में तेज दर्द उठा तो उसे चिकित्सक के यहां ले जाया गया। जहां उसे उल्टी होने लगी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हरि प्रसाद के अनुसार सुनील की मौत ठंड के चलते हुई है। सुनील अपने पीछे पत्नी धनश्री व दो पुत्रों नैतिक (5) व कार्तिक (3)को छोड़ गया है।

धूप तो निकली पर ठिठुरन रही बरकरार
मंगलवार को दोपहर में धूप तो निकली, लेकिन ठिठुरन होने से लोग कांपते रहे। दोपहर बाद से ही मौसम में कड़ाके की ठंड हो गई। शाम से फिर कोहरे के साथ ही मौसम में बदलाव के कारण ठिठुरन बढ़ने लगी। शहर में अलाव की व्यवस्था भी नाकाफी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed