फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   One died due to electrocution

करंट की चपेट में आकर एक की मौत

Tue, 18 Jan 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
One died due to electrocution
करनैलगंज (गोंडा)। रेलवे स्टेशन करनैलगंज के मालगोदाम के पास हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब युवक ट्रेन के ऑयल वैगन पर चढ़कर रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश कर रहा था। वहीं ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर वह बुरी तरह झुलस गया।
विज्ञापन

लखनऊ की तरफ से आई ऑयल वैगन की ट्रेन दोपहर बाद लगभग चार बजे करनैलगंज रेलवे स्टेशन के मालगोदाम के पास खड़ी हुई। इसी बीच एक युवक पटरियों की तरफ से आया और प्लेटफार्म पर जाने के लिए ऑयल वैगन पर लगी सीढ़ियों की मदद से ऊपर चढ़ गया।
विज्ञापन

युवक अंतिम सीढ़ी चढ़ने के बाद वैगन की छत पर खड़ा हुआ तभी उसका सिर बिजली के तार से छू गया। इससे जोरदार धमाके के साथ युवक झुलसकर नीचे गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल बन गया। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed