फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   One and a half carore of the tender was secretly publishing

डेढ़ करोड़ के टेंडर का चोरी-छिपे कराया प्रकाशन

Thu, 05 Nov 2015 12:10 AM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 05 Nov 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
बुधवार को कलेक्ट्रेट में जब डेढ़ करोड़ के टेंडर डाले जा रहे थे तो इसकी भनक सभासदों को लग गई। जिन्होंने तत्काल मामले में आयुक्त कार्यालय जाकर इसकी शिकायत दर्ज कराई। सभासदों का आरोप है कि इस तरह चोरी-छिपे टेंडर निकालकर पालिका प्रशासन करोड़ों रुपये के घपले की नींव तैयार कर रहा है।
विज्ञापन



मामला नगरीय क्षेत्र में तकरीबन डेढ़ करोड़ रुपये से होने वाले विकास कार्यों से जुड़ा है। बताया जाता है कि पिछले महीने नगर पालिका की ओर से लखनऊ से प्रकाशित एक स्थानीय अखबार में शहर में होने वाले 31 विकास कार्यों को कराने के लिए टेंडर प्रकाशित करवाया गया, जिसकी भनक तक स्थानीय ठेकेदारों को नहीं लगी।
विज्ञापन


 बुधवार को कलेक्ट्रेट में जब इसके टेंडर डाले जा रहे थे तो इसकी जानकारी सभासदों को हो गई। उन्होंने पहले पूरा मामला पता किया और इसके बाद चोरी-छिपे टेंडर प्रकाशित करवाकर इसका काम अपने चहेतों को दिए जाने की शिकायत आयुक्त से की।
विज्ञापन
विज्ञापन



सभासद वेद प्रकाश शुक्ल उर्फ बासु, शांति देवी चौरसिया, धर्मेंद्र कश्यप, अनिल तिवारी, सैय्यद मसऊद अली, हाजी शुएबुद्दीन व रईसा का आरोप है कि नपाप प्रशासन के जिम्मेदार चोरी-छिपे टेंडर का प्रकाशन कराकर डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से होने वाले 31 कामों का ठेका चहेतों को देना चाहते थे।

इसके लिए उन्होंने पहले इसकी पृष्ठभूमि तैयार की। इसके बाद इसका प्रकाशन लखनऊ से प्रकाशित एक ऐसे अखबार में कराया, जिसमें प्रकाशित टेंडरों की सूचना की उन्हें भनक तक नहीं लगी। बुधवार को कलेक्ट्रेट में चोरी-छिपे टेंडर डाले जा रहे थे।


सभासदों का आरोप है कि नपाप के जिम्मेदार लोग ऐसा करके करोड़ों रुपये का गोलमाल करना चाहते हैं। जब इस मामले में नपाप के अधिशासी अधिकारी बलवीर सिंह यादव से बात करने की कोशिश की गई तो उनका मोबाइल स्विचडऑफ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed