फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   On Makar Sankranti, Bhandara was celebrated with bath and donations.

Gonda News: मकर संक्रांति पर स्नान-दान के साथ भंडारे की रही धूम

Wed, 15 Jan 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 15 Jan 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
On Makar Sankranti, Bhandara was celebrated with bath and donations.
परसपुर/पसका/गोंडा। मकर संक्रांति पर मंगलवार को सुबह से ही स्नान-दान का सिलसिला शुरू हो गया। परसपुर के पसका में त्रिमुहानी घाट पर श्रद्धालुओं ने सरयू में स्नान किया। सरयू मैया की आरती की। इसके बाद अन्न दान करके गोपूजन किया। शहर के साथ ही विभिन्न कस्बों में खिचड़ी भोज की धूम रही। सैकड़ों मंदिरों व चौक चौराहों पर आयोजित भोज में लोगों ने सूर्य देवता को समर्पित खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। दान-दक्षिणा देकर परमात्मा से शरीर को आरोग्य बनाने की कामना की।
विज्ञापन

चित्रांश कल्याण समिति की ओर से गुरुनानक चौराहे पर भंडारा किया गया। सर्वप्रथम भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की गई। यहां विनोद श्रीवास्तव, प्रेम शंकर लाल श्रीवास्तव, ओमप्रकाश, अनिल, रेखा, शशि, नीलम, प्रतिमा, पूनम, बीना, स्मिता, अध्यक्ष दिलीप कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री सुशील श्रीवास्तव, केके श्रीवास्तव, सुदीप समेत सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

झंझरी ब्लाॅक के पूरेशिवा बख्तावर के पंचवटी आश्रम में पीठाधीश्वर रविशंकर महाराज, भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, अनिरुद्ध सिंह शाही, विजय मिश्र के संयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समरसता भोज का आयोजन किया गया। बड़गांव के रामजानकी मंदिर, श्याम मंदिर ददुआ बाजार, स्टेशन रोड पर टॉमसन इंटर कॉलेज के पास, नूरामल मंदिर, इमिलिया गुरुदयाल के गायत्री ज्ञान मंदिर, उतरौला रोड स्थित संत मुंजहा आश्रम, सतपाल महराज के हंस आश्रम, बाबा जयगुरुदेव आश्रम समेत कई मंदिरों में खिचड़ी का भंडारा आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहपुर संवाद के अनुसार करनैलगंज के रुदौली ग्राम के घासीपुरवा स्थित सतनामी वृद्धाश्रम में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। संरक्षक पूर्णानंद शरणदास महाराज, सत्यदेव सिंह, कुलदीप सिंह, दयाशंकर, मोहित, ऋतिक उपस्थित रहे। धानेपुर संवाद के अनुसार नगर पंचायत धानेपुर के राजा आदित्यराम पांडेय नगर स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में श्री रामचरितमानस का पाठ व खिचड़ी सहभोज किया गया। वार्ड सात के बाबूराम पुरवा स्थित श्री रामेश्वरम शिवालय में खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया। साधु-संतों को फलाहार कराकर खिचड़ी भोज की शुरुआत की गई। पुजारी पुत्तीलाल सोनी, अजय जायसवाल, शिवम सोनी, अनिल जायसवाल, कमलेश, देवतादीन व सभासद रुचि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed