फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   On finding spoiled sweets, two and a half quintals of chhena and mawa were destroyed.

Gonda News: खराब मिठाई मिलने पर ढाई क्विंटल छेना व मावा कराया नष्ट

Wed, 08 Nov 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 08 Nov 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
On finding spoiled sweets, two and a half quintals of chhena and mawa were destroyed.
बेलसर (गोंडा)। दीपावली के अवसर पर खाद्य पदार्थ में मिलावट की शिकायत पर सैंपलिंग के लिए टीम पहुंची तो गोदाम में बड़ी मात्रा में मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक मिठाई बरामद हुई। खाद्य सुरक्षा टीम ने ढाई क्विंटल छेना व मावा व्यापारी से मौके पर ही नष्ट करवाया। वहीं, अन्य मिठाइयों की सैंपलिंग कर जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन

रगड़गंज कस्बे में मंगलवार दोपहर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सुनील मिष्ठान भंडार के यहां पहुंची। घर पर बने गोदाम में टीम के साथ चार पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि मौके पर एक कुंतल मावा व दो कुंतल छेना खराब गुणवत्ता का मिला। जिसे मौके पर ही नष्ट कराया गया। इसके अतिरिक्त टीम ने डेहरास रोड, इंद्रानगर से घी, पनीर, छेना आदि के नमूने जांच के लिए भरे। वहीं, पोर्टरगंज के पास पंतनगर में एक डेयरी से भी खाद्य नमूने जांच के लिए भरे गए। टीम के पहुंचने पर कई खाद्य विक्रेता दुकान का शटर गिराकर गायब हो गए। सहायक कमिश्नर, खाद्य सुरक्षा अजीत मिश्र ने बताया कि दीपावली को देखते हुए जिले में मिठाई व अन्य खाद्य विक्रेताओं की जांच का कार्य किया जा रहा है। गुणवत्ता खराब मिलने पर सैंपलिंग कर जांच के लिए भेजा जा रहा है। अभियान चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed