Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   On Dhanteras, iron cooking pots will reach the homes of 250 malnourished children

Gonda News: धनतेरस पर 250 कुपोषित बच्चों के घर पहुंचेगी लोहे की कड़ाही

Thu, 05 Nov 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 05 Nov 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
On Dhanteras, iron cooking pots will reach the homes of 250 malnourished children
दीपावली के लिए खरीदारी करते लोग। संवाद
गोंडा। धनतेरस पर जिला प्रशासन कुपोषण से जूझ रहे 250 बच्चों को सेहत का उपहार देगा। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की पहल पर शुरू हो रहे ‘परंपरा से पोषण तक’ अभियान के तहत इन बच्चों के परिवारों को लोहे की कड़ाही के साथ गुड़, चना, लाई, मिठाई और पोषक आहार दिए जाएंगे। इसका उद्देश्य पारंपरिक खानपान को बढ़ावा देकर बच्चों के पोषण स्तर में सुधार करना है।
विज्ञापन

जिले में करीब ढाई हजार बच्चे कुपोषण से जूझ रहे हैं। प्रशासन की ओर से बच्चों के कुपोषण के कारणों और खानपान की स्थिति का आकलन किया गया तो पारंपरिक भोजन पद्धति में बदलाव का पहलू सामने आया। पहले घरों में लोहे की कड़ाही में भोजन बनाया जाता था, जिससे खाने में आयरन की मात्रा बढ़ाने में मदद मिलती थी। समय के साथ एल्युमिनियम और दूसरी धातुओं के बर्तनों का इस्तेमाल बढ़ गया। इसी परंपरा को फिर से अपनाने के लिए प्रशासन ने यह पहल की है।
विज्ञापन

अभियान के तहत शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में 250 कुपोषित बच्चों और उनके अभिभावकों को सामग्री वितरित की जाएगी। इस दौरान अभिभावकों को बच्चों के भोजन में पौष्टिक और आयरनयुक्त खाद्य पदार्थ शामिल करने के लिए जागरूक भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि धनतेरस पर ‘परंपरा से पोषण तक’ पहल का शुभारंभ किया जाएगा। इसके माध्यम से कुपोषित बच्चों के परिवारों को पोषण सामग्री देने के साथ ही उन्हें खानपान के प्रति जागरूक किया जाएगा।


बच्चों को कुपोषण से मुक्त करना प्राथमिकता
“परंपरा से पोषण तक’ पहल के जरिये परिवारों को पुरानी खानपान परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। धनतेरस पर 250 कुपोषित बच्चों के परिवारों को लोहे की कड़ाही और पोषण सामग्री दी जाएगी। उद्देश्य है कि अभिभावक बच्चों के भोजन में पौष्टिक और आयरनयुक्त खाद्य पदार्थ शामिल करें, ताकि कुपोषण दूर करने के प्रयासों को मजबूती मिल सके।
प्रियंका निरंजन, डीएम गोंडा

दीपावली के लिए खरीदारी करते लोग। संवाद

दीपावली के लिए खरीदारी करते लोग। संवाद

दीपावली के लिए खरीदारी करते लोग। संवाद

दीपावली के लिए खरीदारी करते लोग। संवाद

दीपावली के लिए खरीदारी करते लोग। संवाद

दीपावली के लिए खरीदारी करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed