{"_id":"84318a9409e3eefc9f575e66c5534e2f","slug":"oleman-die-in-road-exident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में वृद्ध की मौत
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में हुई दो अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में बुधवार को एक वृद्ध की मौत हो गई तथा तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
कोतवाली नगर मोहल्ला भंडार खाना निवासी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह के समय उनके पिता बजरंग बहादुर श्रीवास्तव (75) तुलसीपुर रोड बौद्ध परिपथ पर मार्निंग वाक करने गए थे। कालीथान गांव के निकट अज्ञात वाहन ने बजरंग बहादुर को रौंद दिया। बजरंग की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। परिवारीजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस को घटना के संबंध में कोई तहरीर व सूचना नहीं दी गई है। बलरामपुर देहात थाना क्षेत्र के हरिहरगंज के निकट बहराइच से तुलसीपुर जा रही पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। पिकअप पर थाना चिल्हिया जनपद सिद्धार्थनगर के ग्राम लुचुइया निवासी रामपूजन(45), मनीष(22) तथा गोलू(17) घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने राम पूजन को लखनऊ रेफर कर दिया है। पिकप चालक मौके से भाग गया है। थानाध्यक्ष एनबी यादव ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।