फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Officers's put the mills in Khanpur

खानपुर में अधिकारियों ने लगाई चौपाल

Thu, 03 Sep 2015 10:46 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 03 Sep 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
तरबगंज के खानपुर मे बृहस्पतिवार को नव सृजित सचिवालय का उद्घाटन करने पहुंचे जिलाधिकारी ने वहां के विकास के लिये शासन की संचालित योजनाओं का पिटारा खोल दिया। जिससे गांव वालों के खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा।
विज्ञापन


करीब 11 बजे तरबगंज के  खानपुर पहुंचे जिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय ने पहले तो आदर्श गांव खानपुर के नव सृजित सचिवालय का रिबन काट कर लोकार्पण किया। इसके बाद  प्रत्येक बृहस्पतिवार को आयोजित होने वाली मिनी विकास भवन के बैठक की अध्यक्षता की। 
विज्ञापन


डीपीआरओ आरएस चौधरी और ग्राम प्रधान शेषदत्त तिवारी ने बैठक का संचालन किया। जिले के प्रमुख अधिकारियों के साथ पहुंचे जिलाधिकारी की उपस्थिति में हर विभाग के अधिकारी ने गांव के चहुुंमुखी  विकास के लिए हर प्रकार से सहयोग की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों ने गांव की कमी को पूरा करने के लिये गांव वालों के साथ हर समय तत्पर रहने का वादा किया। सबसे पहले शिक्षा विभाग की ओर से 75 मीटर विद्यालय के बाउंड्रीवाल निर्माण कराने की सौगात दी गई।

इसके बाद पावर कॉर्पोरेशन ने महज कुछ दिनों में गांव को 63 केवी के ट्रांसफार्मर देने की बात की जिसके बाद गांव को लो वोल्टेज से निजात मिल सके।

इलाहाबाद के क्षेत्रीय बैक प्रबंधक केएल मीणा ने गांव को एक हफ्ते के अंदर मिनी बैंक शाखा उपलब्ध कराने की बात कही। डीपीआरओ आरएस चौधरी ने गांव के हुए कार्यों पर बोलते हुए बैठक में बताया कि गांव के 1500 आधार कार्ड बनाये जा चुके हैं।

जिला पशु अधिकारी ने बताया कि गांव में कुल 635 पशु हैं जिनमें से 435 केवल गांव के हैं। गांव के हर पशु का हेल्थ कार्ड बनाया जा रहा है। उपनिदेशक कृषि ने बताया कि गांव के सभी किसानों को ऑनलाइन किया जा चुका है। जिनके बीज या रासायनिक दवाओं के अनुदान उनके खातों में मिल रहे है।

बीच बीच में  जिले के अधिकारियों के कार्यों का सुपर विजन कर रहे जिलाधिकारी ने कहा कि इस बार जिले में लगने वाले कृषि मेले का आयोजन भी खानपुर गांव में ही किया जायेगा।

गांव के विकास कार्य को देख जिलाधिकारी ने एक हफ्ते के अंदर सचिवालय को सोलर लाइट देने का वादा किया। कहा कि जिले से प्रत्येक हफ्ते में  अधिकारियों की टीम आकर गांव का निरीक्षण करती रहेगी। गांव द्वारा पेश की जा चुकी सौ प्रतिशत स्वच्छता की मिशाल एक सराहनीय कदम रहा है।

 अब सिर्फ बात स्वच्छता तक ही न रह कर गांव को एक स्मार्ट सिटी के रूप मे डेवपलप करना है। उन्होंने बताया कि गांव में कूड़ा निस्तारण के लिये जल्द ही लखनऊ से टीम इसका सर्वे करेगी। गांव को हरा भरा रखने के लिये जल्द ही पार्क का निर्माण कराया जायेगा जिसके लिये लेखपाल से रिपोर्ट मांगी है।

 जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश ही नहीं पुरे देश में खानपुर को हर दृष्टि से पहला स्थान दिलाना ही हमारा लक्ष्य है। सचिवालय में जिलाधिकारी ने प्रतीक चिह्न  के रूप मे चंदन के वृक्ष का रोपण भी किया। मौके पर सीएमओ एमपी कुशवाहा, अंजनी तिवारी, नरसिंह पांडेय, एडीओ राममिलक पाण्डेय, रामसरन सहित अन्य अधिकारी व लोग उपस्थित रहे।

डीपीआरओ आएसचौधरी ने कहा कि जज्द ही  खानपुर पहला ऐसा गांव होगा जो इंटरनेट पर दिखेगा। गूगल में सर्च करते ही खानपुर का पूरा ब्योरा उपलब्ध हो जाएगा। गांव की अलग साइट बनेगी।


इसमें योजनाओं के क्रियान्वयन, संचालन, गांव के विकास की तस्वीर, गांव के हर व्यक्ति का डाटा, क्षेत्रफल व अन्य विवरण उपलब्ध रहेगा। जिसे एक क्लिक करके कहीं भी देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed