{"_id":"804cb3e907941d8e1429779a57bcdbb6","slug":"officer-will-hear-the-same-problem-in-ward-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसर वार्ड में ही सुनेंगे समस्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसर वार्ड में ही सुनेंगे समस्या
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क, बिजली, पानी व सफाई जैसी मूलभूत समस्याओं के निस्तारण के लिए अब नगरवासियों को भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। नगर पालिका प्रशासन ने अब शहरी समस्याओं के निस्तारण की दिशा में नई पहल शुरू की है। नगर पालिका की ओर से अब वार्डों में कैंप लगाकर समस्याएं सुनी जाएंगी और यथासंभव समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा। पालिका ने इस पहल को नगर पालिका आपके द्वार नाम दिया है।
रविवार को नगर पालिका आपके द्वार कार्यक्रम के तहत नहरबाला गंज वार्ड में पहला कैंप आयोजित किया गया। कैंप की अध्यक्षता खुद नगर पालिका अध्यक्ष इशरत जमाल ने की।
कैंप में वार्ड से कुल 60 लोगों ने विभिन्न समस्याओं से संबंधित शिकायतें दर्ज कराई। इनमें से मौके पर ही 30 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया।
शिकायतों में ज्यादार मामले सफाई, सड़क, स्ट्रीट लाइट, पेयजल, जलनिकासी व जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित थे। अध्यक्ष ने शेष बची सभी समस्याओं का निस्ताण एक सप्ताह के अंदर करने का निर्देश संबंधित विभागों के प्रभारियों को दिया।
विज्ञापन
इस दौरान ईओ राकेश कुमार जायसवाल, वार्ड सभासद फतेह मोहम्मद, इकबाल जावेद, समर जावेद समेत नगर पालिका कर्मी तथा वार्डवासी मौजूद रहे।