फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   oday, the fate of India will take a resolution to protect democracy

लोकतंत्र की रक्षा के लिए भारत भाग्य विधाता आज लेंगे संकल्प

Fri, 24 Jan 2020 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
oday, the fate of India will take a resolution to protect democracy
गोंडा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पूरे जिले में युवा वोटरों को जागरूक करने की मुहिम चलेगी। पूूरे दिन कार्यक्रमों की धूम रहेगी। जिले के तीन हजार से अधिक स्कूलों में लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प कराया जाएगा। इसके अलावा आधा दर्जन कालेजों में युवा वोटर उत्सव की धूम रहेगी। कार्यक्रम में भारत के भाग्य विधाता युवा वोटरों को उनकी मतदान में शक्ति का एहसास अधिकारी कराएंगे। वहीं दोहपर मतदाताओं को सम्मानित भी किया जाएगा। जिलाधिकारी डॉ. नितिन बसंल ने कहा कि देश की लोकतंत्र के उत्सव में मतदाताओं की भूमिका सबसे अहम है।
विज्ञापन

शनिवार को मतदाता दिवस पर सरकारी दफ्तरों और शैक्षिक संस्थानों में कार्यक्रम तो होंगे ही बूथ स्तर पर भी वोटरों को शपथ दिलाई जाएगी। शहर के गुरुनानक चौराहे से दुखहरणनाथ मंदिर तक प्रभात फेरी से लोगों को मतदाता होने के गर्व का एहसास कराएंगे। इसके साथ ही युवा वोटर लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान के अधिकार के इस्तेमाल का संकल्प दोहराएंगे। जागरूकता प्रर्शनी के आयोजन के साथ ही अनाम की ओर से जागरूकता कार्यक्रम होगा। जिले के अवध नर्सिंग कालेज, कन्हैया लाल इंटर कॉलेज, महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कालेज, आरपी इंटर कॉलेज मनकापुर, नगर पालिका नवाबगंज में युवा वोटर उत्सव का आयोजन होगा।
विज्ञापन

तहसील से लेकर बूथों पर रहेगी वोटर जागरूकता की धूम
मतदाता दिवस पर तहसील स्तर पर आयोजनों के साथ ही बूथों पर भी वोटरों को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों ने तैयारी की है। जिले के चार तहसीलों, 16 ब्लाकों, 1054 पंचायतों के अलावा 1632 मतदान केन्द्रों के 2882 बूथों पर जागरूकता के संकल्प गूजेंगे। जिले में सात विधानसभाओं में 23 लाख 34 हजार 961 मतदाता हैं। सभी को मतदाता होने और उनकी भूमिका के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुनरीक्षण अभियान पूरा, बढ़ेंगे 32 हजार नए मतदाता
जिले में बीते साल 23 दिसंबर को वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण अभियान शुरू हुआ था। 22 जनवरी तक चले अभियान में 32844 नए लोगों ने मतदाता बनने के लिए दावे पेश किए हैं। इनके नाम अब मतदाता सूची में शामिल हो जाएंगे। वहीं 6922 लोगों ने नाम कटाने के लिए और 2879 लोगों ने नाम में संशोधन कराने के लिए आवेदन किया है। 14 फरवरी ने मतदाता सूची के प्रकाशन की कार्रवाई होगी।

देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए मतदाताओं की अहम भूमिका है। आने वाले चुनाव में मतदाता अपने वोट की ताकत से लोकतंत्र को मजबूत करेंगे। -डॉ. नितिन बसंल, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed