फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Obscene photo of Prime Minister posted on WhatsApp, case

व्हाट्सएप पर पोस्ट की प्रधानमंत्री की अश्लील फोटो, केस

Thu, 10 Sep 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Obscene photo of Prime Minister posted on WhatsApp, case
मनकापुर (गोंडा)। व्हाट्सएप पर प्रधानमंत्री की अश्लील फोटो पोस्ट करने के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ गुरुवार को कोतवाली मनकापुर में आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के महादेवा गांव के रहने वाले मनोज सिंह पुत्र जगपाल सिंह ने गुरुवार को कोतवाली मनकापुर में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि महादेवा गांव के नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप बना है। जिस पर महादेवा गांव के रहने वाले तिलकराम शुक्ला उर्फ जितेन्द्र बहादुर शुक्ला ने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की अश्लील फोटो पोस्ट की है। ग्रुप के एडमिन सरमेन्द्र कुमार वर्मा पुत्र बाबूराम वर्मा के साथ ही अमित कुमार वर्मा व अर्जुन कश्यप उर्फ गिल्ली पुत्र जगनाथ निवासी महादेवा भी जुड़े हैं। मामले में पुलिस ने अरोपी तिलकराम शुक्ला उर्फ जितेन्द्र बहादुर शुक्ला के खिलाफ आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओ में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी कोतवाल मनोज सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और अरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed