फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Now the municipality will build a flower park on Mande Nala

अब मंडे नाला पर नगर पालिका बनाएगा फ्लावर पार्क

Wed, 22 Jan 2020 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Now the municipality will build a flower park on Mande Nala
गोंडा के कचेहरी रोड पर स्थित मंडेे नाला पुल की रेलिंग तोड़ती जेसीबी। - फोटो : GONDA
गोंडा। अब वो दिन दूर नहीं जब गोंडा-जरवल फोरलेन रोड फूलों की खुशबू से महकेगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग और नगर पालिका की ओर से तैयारी शुुरू कर दी गई है। बुधवार को पुराने पुल को दोनों तरफ बंद करा दिया गया। अब इस मंडेनाला पुल को नगर पालिका की ओर से फूलों से सजाया जायेगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग की ओर कार्रवाई करके नगर पालिका को सौंपा जायेगा। बुधवार दोपहर के बाद मंडेनाला पुल की जर्जर रेलिंग पर जेसीबी चल गई है।
विज्ञापन

लगभग सौ साल से अधिक पुराने सौ मीटर लंबे मंडेनाला पुल की हालत काफी जर्जर है। फोरलेन के निर्माण के बाद कार्रदायी संस्था की ओर से मंडेनाला पुल के दोनों तरफ आवागमन के लिए नई सड़क का निर्माण कराया गया है। बुधवार को इस पुल की जर्जर रेलिंग को तोड़ने के लिए जेसीबी को लगाया गया है। दो दिन पूर्व तक पुराने पुल पर भी लोगों का आवागमन होता था। लेकिन बुधवार से इसको दोनों तरफ आरसीसी की दीवार उठाकर बंद करा दिया गया। अब यहां दोनों नई सड़क के बीच में पुराने पुल के हिस्से को सजाया जायेगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग और नगर पालिका की साझा तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

मंडेनाला का पुल ब्रिटिश शासन के समय का है और अब काफी जर्जर हो चुका है। गोंडा-लखनऊ मार्ग काफी व्यस्ततम है। इस रोड पर भारी वाहनों का आवागमन भी होता है। इसके लिए मंडेनाला पुल के दोनों और फोरलेन को जोड़ने के लिए नई सड़क का निर्माण कराया गया है। अब इस पुराने पुल को दोनों तरफ से बंद कराकर जर्जर रेलिंग को तोड़ दिया गया जायेेगा। इसके बाद इस पुल को सौंदर्यीकरण के लिए नगर पालिका को हैंडओवर कर दिया जायेगा। -एके वर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग खंड-2
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की ओर से मंडेनाला पुल को हैंडओवर करने की जानकारी दी गई है। हैंड ओवर प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुराने पुल के हिस्से पर पार्क और अन्य सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू कराया जायेगा। सर्वे कराकर इसके लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जायेगा। मंजूरी मिलने के बाद इस पर काम शुुरू होगा। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए जो भी प्रयास होंगे वो किये जायेंगे। -उज्मा राशिद, नगर पालिक अध्यक्ष, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed