Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Now roadways buses will not stop at Veer Vinay intersection

Gonda News: अब वीर विनय चौराहे पर नहीं रुकेंगी रोडवेज बसें

Sun, 31 Dec 2023 11:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Now roadways buses will not stop at Veer Vinay intersection
बलरामपुर। नगर के वीर विनय चौराहे पर जाम की समस्या को समाप्त करने के लिए प्रशासन ने नई पहल की है। अब सुबह नौ बजे से रात आठ बजे तक रोडवेज की बसें चौराहे पर रुककर सवारी नहीं भर सकेंगी। उतरौला व गोंडा जाने वाली बसें अब वीर विनय चौराहा के बजाय संतोषी माता मंदिर तिराहे से गुजरेंगी।
विज्ञापन

वीर विनय चौराहा नगर का प्रमुख चौराहा है। यहां पर हमेशा जाम की समस्या बनी रहती है। अभी तक गोंडा, तुलसीपुर व उतरौला मार्ग पर जाने वाली बसें वीर विनय चौराहे के पास सवारियां भरती थीं।
विज्ञापन

बस खड़ी होने के कारण चौराहे पर जाम की समस्या बढ़ गई थी। इसे देखते हुए पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देश पर यातायात पुलिस की तरफ से उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र में उतरौला व गोंडा जाने वाली बसों को वीर विनय चौराहे के बजाय संतोषी माता तिराहा से निकालने की बात कही गई थी।
प्रभारी निरीक्षक यातायात उमेश यादव ने बताया कि सुबह नौ बजे से रात आठ बजे तक गोंडा व उतरौला जाने वाली रोडवेज बसों को वीर विनय चौराहे से होकर गुजरने पर प्रतिबंध लगाया गया है।
अब इन मार्गों पर जाने वाली रोडवेज बसें झारखंडी मंदिर तिराहा से पीपल तिराहा, बड़ा परेड ग्राउंड व संतोषी माता मंदिर तिराहा होते हुए गोंडा व उतरौला जाएंगी।

इसी तरह गोंडा व उतरौला मार्ग से बलरामपुर आने वाली बसें संतोषी माता मंदिर, परेड ग्राउंड व सिटी मांटेसरी स्कूल होते हुए रोडवेज पहुंचेंगी।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बलरामपुर डिपो वीके वर्मा ने बताया कि निर्धारित रूट के संबंध में चालक व परिचालकों को जानकारी दी गई है। अब निर्धारित रूट से ही बसों का संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed