फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Now government offices will conduct sanitation themselves

अब सरकारी दफ्तर खुद करायेंगे अपने आफिस का सेनीटाइज

Mon, 14 Sep 2020 08:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
Now government offices will conduct sanitation themselves
गोंडा। किसी भी सरकारी दफ्तर में अगर कोई भी कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाया जाता है तो इसके लिए अब कहीं फोन घनघनाने की जरूरत नहीं होगी। अब सभी विभागों के अफसरों को खुद सैनिटाइजेशन और सीलिंग की कार्रवाई करानी पड़ेगी। अभी ये कार्य नगरपालिका की ओर से कराया जाता रहा है। लेकिन लगातार कोरोना के बढ़ रहे मरीजों की संख्या को देखते हुए शासन की ओर से ये निर्णय लिया गया है। बताया जा रहा है कि सभी विभागों को कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए फंड निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

जिले में औसतन रोजाना 40 से 50 की संख्या में लोग कोरोना पॉजिटिव आ रहे हैं, जिससे मरीजों की संख्या लगातार तेजी से बढ़ रही है। इससे प्रशासनिक संसाधनों की कमी साफ देखने को मिलने लगी। प्रोटोकाल के मुताबिक कहीं भी अगर कोई कोरोना संक्रमित पाया जाता है तो वहां का सैनिटाइजेशन किया जाना बहुत जरूरी है। ऐसे में शहर क्षेत्रों में नगर पालिका और ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत की होती थी, लेकिन अब हालात बदल गये हैं। सरकार ने भी कोरोना के आगे घुटने टेक दिये हैं। अब केवल आम जनता यदि कोरोना संक्रमित पाई जायेगी। तो उस इलाके पर ही नगर पालिका की टीम जायेगी और सैनिटाइजेशन आदि का काम करायेगी।
विज्ञापन

नये प्रोटोकाल में सरकार की ओर से कई बदलाव किये गये हैं। जिसमें सरकारी दफ्तरों में जो भी करोना मरीज सामने आते हैं उन्हें उनकी सुविधा के मुताबिक इलाज की सुविधा दी जाती है। यदि कोई परेशानी नहीं है तो उन्हें भी सभी की तरह ही होम आइसोलेशन में रखा जाता है। बाकी रोजाना हमारी टीम सभी की मानीटरिंग करती है। -डॉ. मधु गैरोला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन की ओर से नये निर्देश जारी किये गये हैं, जिसके मुताबिक अब सैनिटाइजेशन आदि की जिम्मेदारी सभी विभाग अपने स्तर से संभालेंगे। इसके लिए अब नगर पालिका की जिम्मेदारी खत्म करने के निर्देश हैं। किसी भी अपरिहार्य परिस्थितियों में नगर पालिका के कर्मचारी लगाये जायेंगे। हर विभाग को अलग से कोविड फंड दिया गया है। -डॉ. नितिन बंसल, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed