फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Now cobra seen in the store room of primary school

Gonda News: अब प्राइमरी स्कूल के स्टोर रूम में दिखा कोबरा

Sat, 21 Sep 2024 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 21 Sep 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Now cobra seen in the store room of primary school
गोंडा। रुपईडीह के प्राथमिक विद्यालय तुर्कपुरवा भटपी के स्टोर रूम में बृहस्पतिवार को कोबरा सांप दिखने से अफरातफरी मच गई। शिक्षक त्रिपुरारी मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह दस बजे जैसे ही स्टोर रूम का दरवाजा खोला गया तो भीतर बैठा कोबरा नजर आया। फौरन दरवाजा बंद कर इसकी जानकारी नारायनपुर माफी खरगूपुर के सर्प मित्र ननके ओझा को दी गई। ननके ने कोबरा को रेस्क्यू कर कुआना जंगल में छोड़ दिया। इससे शिक्षकों व बच्चों ने राहत की सांस ली। उधर, नौ सितंबर को रुपईडीह के कंपोजिट विद्यालय भवनियापुर उपाध्याय के कार्यालय में भी कोबरा दिखा था। जिसे चार घंटे बाद रेस्क्यू किया गया था। बीते नौ जुलाई को रुपईडीह के कंपोजिट विद्यालय परना बगुलहा के अतिरिक्त कक्षा कक्ष में एक कोबरा दिखाई दिया था। जिसे रेस्क्यू नहीं किया जा सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed