फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Notice to operator for revenue loss of Rs 1.77 lakh

Gonda News: 1.77 लाख रुपये राजस्व हानि पर परिचालक को नोटिस

Sun, 26 Oct 2025 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 26 Oct 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Notice to operator for revenue loss of Rs 1.77 lakh
गोंडा। लापरवाही पूर्वक कार्य करते हुए कम लोड फैक्टर अर्जित करने के मामले में संविदा परिचालक जितेंद्र कुमार द्विवेदी को नोटिस देकर सुधार के निर्देश दिए गए हैं। जितेंद्र ने अगस्त व सितंबर महीने में अपने साथी परिचालक विनय प्रताप की तुलना में एक लाख 77 हजार 733 रुपये कम आय अर्जित की है। इससे विभाग को नुकसान हुआ है। रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कपिल देव ने डिपो पर नोटिस चस्पा कराते हुए बताया कि संविदा परिचालक जितेंद्र कुमार द्विवेदी ने अगस्त व सितंबर में गोंडा से दिल्ली तक बस संचालन में पांच लाख 13 हजार 777 रुपये की कमाई की। जबकि इसी रूट पर उनके रिलीवर परिचालक ने छह लाख 91 हजार 510 रुपये की कमाई की। इस अर्जित लोड फैक्टर से स्पष्ट है कि परिचालक जितेंद्र ने आय बढ़ोतरी में रुचि नहीं ली या डग्गामार वाहनों से मिलीभगत कर सवारी ट्रांसफर की है। संबंधित परिचालक को सख्त निर्देश दिया गया है कि आगामी दिनों में प्रत्येक स्टॉपेज पर सवारियां बैठाते हुए आमदनी बढ़ाएं। ऐसा नहीं करने पर संविदा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed