{"_id":"690cdf9c00e90d97ff061257","slug":"notice-to-1100-vehicle-owners-for-not-paying-tax-gonda-news-c-100-1-gon1001-146693-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: टैक्स न जमा करने पर 1100 वाहन स्वामियों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: टैक्स न जमा करने पर 1100 वाहन स्वामियों को नोटिस
Thu, 06 Nov 2025 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 06 Nov 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। परिवहन विभाग ने बकायेदार वाहन स्वामियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिले के करीब 1100 वाहन स्वामियों को टैक्स न जमा करने पर नोटिस जारी किया है। इनमें कई ऐसे वाहन मालिक शामिल हैं जिन पर 25 हजार रुपये से अधिक का बकाया है। विभाग ने ऐसे लोगों के खिलाफ आरसी जारी करेगा।
एआरटीओ आरसी भारतीय ने बताया कि जिले में बड़े टैक्स बकायेदारों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। अब तक की जांच में सामने आया है कि लगभग 14 करोड़ रुपये का टैक्स विभिन्न श्रेणी के वाहन स्वामियों पर बकाया है। कई वाहन मालिक लंबे समय से टैक्स अदा नहीं कर रहे हैं, जिससे विभाग को राजस्व की भारी हानि हो रही है।
विभागीय टीम ने सभी बकायेदारों को सात दिन के भीतर टैक्स जमा करने का अल्टीमेटम दिया है। तय समय में बकाया न चुकाने वालों को आरसी जारी की जाएगी। राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।