फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Non receipt of cash from the bank put the jam

बैंक से कैश न मिलने पर लगाया जाम

Fri, 02 Dec 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Fri, 02 Dec 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Non receipt of cash from the bank put the jam
प्रदर्शन करते ग्राहक - फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी के बाद लोगों की समस्याएं कम नहीं हो रही हैं। शुक्रवार को सुबह से कतार में खड़े ग्राहकों ने पैसा न मिलने से नाराज होकर गोंडा-लखनऊ मार्ग जाम कर दिया। वहीं इलाज के लिए पैसा न मिलने पर पति-पत्नी बैंक के सामने अनशन पर बैठ गये।
विज्ञापन


बैंक कर्मियों की मनमानी के चलते लोगों को दिक्कतें कम नहीं हो रही हैं। मामला क्षेत्र के भंभुवा का है, जहां सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में सुुबह से सैकड़ों ग्राहक पैसा निकालने के लिए लाइन में खड़े रहे। दोपहर बाद बैंक कर्मियों ने पैसा न होने एवं कम पैसे के भुुगतान की बात कही तो कतारबद्ध ग्राहकों ने गोंडा-लखनऊ मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद मौके पर पहुुंची पुुलिस ने लोगों को भुगतान कराने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। वहीं करनैलगंज नगर के इलाहाबाद बैंक में सुबह से ग्राहकों की लंबी लाइन लगी रही। ग्राहकों के मुताबिक, बैंक में सुबह से चार हजार रुपये प्रति ग्राहक दिया जा रहा था। दोपहर बाद उसे दो हजार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर के गांधीनगर निवासी शिवकुमार कांदू व उनकी पत्नी मंशा देवी लाइन में लगी थी। दोनों ने इलाज कराने के लिए आठ हजार रुपये विड्राल दिया और दवा का पर्चा दिखाया मगर भुगतान न मिलने पर दोनों बैंक के बाहर अनशन पर बैठ गये। अनशन की सूचना पर पहुंची कस्बा पुलिस ने बैंक अधिकारियों से मिलकर उन्हें भुुगतान कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed