फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Nomination will be done from e-stamp for the first time, counter will open

पहली बार ई-स्टांप से होगा नामांकन, खुलेंगे काउंटर

Sun, 22 Nov 2020 09:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
Nomination will be done from e-stamp for the first time, counter will open
गोंडा। पंचायत चुनाव में पहली बार ई-स्टांप का प्रयोग होना है। पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों को नामांकन के दौरान स्टांप पत्र की जरूरत होगी। इस बार जिले में ई-स्टांप ही मिलने की व्यवस्था है, ऐसे में पहले की तरह स्टांप नहीं मिल पाएंगे। सौ रुपये या इससे कम के स्टांप ऑनलाइन ही मिलेंगे। इसके लिए अलग से काउंटर खुलेंगे। पंचायत चुनाव की तैयारियां हो रही हैं और नामांकन की प्रक्रिया ब्लॉक स्तर पर होना है जिले में 16 ब्लॉकों में इसकी तैयारी होगी। हर नामांकन केन्द्रों पर ई-स्टांप के क्रय की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव फरवरी- मार्च में होंगे या उसके बाद, अभी यह तय नही है। लेकिन पंचायत राज विभाग व पंचायत निर्वाचन विभाग जिस तरह से तैयारी कर रहे हैं माना जा रहा है चुनाव जल्द ही होंगे। पंचायत राज विभाग पंचायत के पुनर्गठन की कार्रवाई कर रहा है। 474 के करीब पंचायतों के नई गठन का प्रस्ताव विभाग को मिले हैं और करीब 200 नई पंचायतों के गठन की उम्मीद है। इससे जिले में पंचायतों की संख्या बढ़ेगी और चुनाव उसी आधार पर होंगे। पंचायतों के पुनर्गठन की कार्रवाई के बाद आरक्षण तय होगा। यह कार्य पंचायत राज विभाग कर रहा है और निर्वाचन विभाग मतदाता सूची के पुनरीक्षण होना है, दो से ढाई लाख वोटर बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन

अभी तक पंचायतों के 24 लाख मतदाता हैं और करीब 26.50 लाख मतदाता इस बार चुनाव में अपने वोट की ताकत दिखाएंगे। यह सारी कार्रवाई दिसंबर और जनवरी में पूरे हो जाएंगे तभी फरवरी व मार्च में चुनाव तय हो पाएंगे। चुनाव की तैयारियों में प्रत्याशियों को कई तरह की तैयारियां भी करनी है। नामांकन में स्टांप की जरूरत होती है और इस बार ई-स्टांप का प्रयोग ही होगा। नामांकन हर ब्लॉकों में होगा और उन केंद्रों पर ई-स्टांप पर अलग से काउंटर खुलेंगे। काउंटर खुलने से लोगों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

60 हजार से अधिक प्रत्याशियों के मैदान में उतरने की उम्मीद
जिले में पंचायत चुनाव के दौरान 1200 से अधिक पंचायतों में प्रधान पदों के साथ ही करीब 16 हजार सदस्य के पद होंगे। जिसमें ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ ही जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद होंगे। इसमें प्रधान के पदों पर ज्यादा प्रत्याशियों मैदान में उतरेंगे। प्रधान पद के लिए ही 15 से 17 हजार से अधिक प्रत्याशी मैदान में होंगे। इसके अलावा अन्य पदों पर 20 से 30 हजार के करीब प्रत्याशी मैदान में होंगे। इससे ई-स्टांप की बिक्री से राजस्व की प्राप्ति होगी। सौ से 200 रुपये तक के स्टांप की जरूरत हर प्रत्याशी को होगा। अभी इसके लिए नियम तय हो रहे हैं।
पंचायतों के पुनगर्ठन के लिए प्रस्तावों की फीडिंग शुरू
जिले में ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन की कार्रवाई तेज हो गई है। 474 के करीब नई पंचायतों के गठन का प्रस्ताव जिले के 24 हजार से अधिक लोगों ने दिया है। इसकी फीडिंग का कार्य पंचायत विभाग के कर्मचारी कर रहे हैं। उनका कहना है कि 25 नवंबर को प्रस्तावित पंचायतों की सूची जारी होगी और इस पर आपत्ति ली जाएगी। दो दिसंबर तक लोग पंचायतों के प्रस्तावों पर अपनी आपत्ति दे सकेंगे। इसके बाद हर प्रस्ताव की समीक्षा होनी है। राज्य स्तर से 13 दिसंबर तक पंचायतों के गठन की प्रक्रिया पूरी करके नई पंचायतों की सूची जारी होगी।

पंचायतों के पुनर्गठन की प्रक्रिया हो रही है और 25 नवंबर को प्रस्तावितों की सूची जारी होगी। इसके बाद आपत्ति ली जाएगी। चुनावों में जिस भी तरह की सुविधा देने का निर्देश होगा उपलब्ध कराया जाएगा। -सभाजीत पांडे, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed