फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   No space in trains till January, even special trains are full

Gonda News: जनवरी तक ट्रेनों में जगह नहीं, स्पेशल ट्रेनें भी फुल

Wed, 08 Nov 2023 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 08 Nov 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
No space in trains till January, even special trains are full
गोंडा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करते यात्री।
गोंडा। ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ रही है। हालत यह है कि 23 जनवरी तक ट्रेनों में सीटें नहीं मिल रही हैं। भीड़ कम करने के लिए चलाई गईं स्पेशल ट्रेनें भी फुल चल रही हैं। ऐसे में यात्रियों को दिक्कत हो रही है। ऊपर से ट्रेनों की लेटलतीफी भी यात्रियों की पीड़ा बढ़ा रही है।
विज्ञापन


जम्मूतवी, मुंबई, नई दिल्ली, पंजाब, गुजरात, तमिलनाडु, महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश में रहने वाले पूर्वी उत्तर प्रदेश के काफी संख्या में लोग त्योहारों के लिए घर आने लगे हैं। जनवरी तक किसी भी ट्रेन में जगह नहीं है। सबसे खराब स्थिति महाराष्ट्र, पंजाब व जम्मूतवी की है। यहां से आने वाले लोगों के लिए किसी भी ट्रेन में वेटिंग टिकट भी नहीं मिल पा रहा है। संजू यादव, रामचंद्र, सुनीता देवी, शांति देवी व मनीष कुमार ने वैकल्पिक ट्रेन चलाने की मांग की है। क्षेत्रीय प्रबंधक मनीष कुमार ने कहा कि कहा कि रेलवे प्रशासन ने विभिन्न रेल मार्गों पर दर्जनों जोड़ी त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन




विलंब से चलीं एक दर्जन ट्रेनें
-- मंगलवार को एक दर्जन ट्रेनें अपने नियत समय से कई घंटे देरी से रेलवे स्टेशन गोंडा पहुंचीं। बहराइच स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन तीन घंटे, कटिहार स्पेशल एक्सप्रेस दो घंटे, अवध असम एक्सप्रेस दो घंटे, बरौनी लखनऊ एक्सप्रेस दो घंटे, बाघ एक्सप्रेस एक घंटे, कुशीनगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटे, ऐशबाग इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटे, जय नायक एक्सप्रेस एक घंटे, राप्तीसागर एक्सप्रेस एक घंटे, पुरबिया एक्सप्रेस एक घंटे, हमसफर एक्सप्रेस एक घंटे व गोरखधाम एक घंटे विलंब से यहां पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed