फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   No question of resigning: Brij Bhushan

इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं : बृजभूषण

Sat, 29 Apr 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 29 Apr 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
No question of resigning: Brij Bhushan
गोंडा। भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने शनिवार को कहा- मुझे सुप्रीम कोर्ट पर पूरा विश्वास है। इस देश में सुप्रीम कोर्ट से बड़ा कोई नहीं हो सकता। मैं पूरी तरह से निर्दोष हूं और इन आरोपों का सामना करने के लिए तैयार हूं। जांच एजेंसी पर मुझे पूरा भरोसा है। जांच में सहयोग करने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध हूं।
विज्ञापन

गोंडा स्थित पैतृक गांव विश्नोहरपुर में शनिवार को मीडिया के सवालों पर भाजपा सांसद ने कहा- ‘इस्तीफा देने का सवाल ही पैदा नहीं होता। इस्तीफा देने का मतलब, आरोप को स्वीकार कर लेना। हम जांच में अपना पक्ष रखेंगे। किसी के आरोप लगा देने से मैं दोषी नहीं हो जाऊंगा।’ नई दिल्ली के कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई प्राथमिकी के बारे में कहा कि एफआईआर की कॉपी अभी नहीं मिली है मगर ये कन्फर्म है कि मुकदमा कायम हो गया है। सांसद ने कहा- जांच में फेडरेशन का कोई रोल नहीं है। पहलवानों की डिमांड रोज बदल रही है। मेरा कार्यकाल समाप्त हो रहा है। अपराधी बनकर मुझे पद नहीं छोड़ना। चुनाव और नई बॉडी बनने पर मेरा पद स्वत: समाप्त होगा। उन्होंने कहा कि आरोप लगाने वाले जांच कमेटी की रिपोर्ट आने के पहले ही सुप्रीम कोर्ट चले गए।
विज्ञापन

सांसद ने मीडिया के माध्यम से सवाल किया कि नाबालिग को जांच कमेटी के सामने क्यों नहीं लाया जा रहा? मैंने केंद्र सरकार और कमेटी के निर्णय का सम्मान किया। सांसद का पद मुझे विनेश फोगाट की कृपा से नहीं मिला। मुझे रेसलिंग फेडरेशन का चेयरमैन किसी की दया से हासिल नहीं हुआ था, बाकायदा चुनाव में जीतकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने कहा- एक ही परिवार एक ही अखाड़ा मेरा विरोध कर रहा है। एक परिवार एक अखाड़ा, यह नहीं चलेगा। इन लोगों ने चार महीने में कुश्ती का बहुत नुकसान किया। ये देश के लिए बड़ी क्षति है। इसके पीछे कांग्रेस और उनके धनपशुओं का सीधा हाथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed