फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   No doctor provided testing facility, pharmacist treated patients

Gonda News: जांच की सुविधा न डॉक्टर, फार्मासिस्ट ने किया इलाज

Sun, 13 Jul 2025 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 13 Jul 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
No doctor provided testing facility, pharmacist treated patients
गोंडा। मुख्यमंत्री की प्राथमिक योजनाओं में शामिल जन आरोग्य मेला जिले में सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गया। शासन की मंशा थी कि ग्रामीण स्तर पर मरीजों को जांच, विशेषज्ञ उपचार और गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराई जाएं। लेकिन रविवार को जिले के 52 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हुए आयोजनों में इसका उलटा देखने को मिला। कई केंद्रों पर न तो डॉक्टर मौजूद थे और न ही जांच की समुचित व्यवस्था थी।
विज्ञापन


पीएचसी पकड़ी बाजार में अपराह्न 01:30 बजे डॉक्टर की कुर्सी खाली मिली। मरीजों का इलाज फार्मासिस्ट गौरीदत्त पांडेय कर रहे थे। उन्होंने बताया कि अब तक 9 मरीजों का इलाज किया गया, लेकिन लैब टेक्नीशियन की अनुपस्थिति के चलते किसी तरह की जांच संभव नहीं हो सकी। उन्होंने यह भी बताया कि आयुष डॉक्टर कुछ देर पहले आए थे। लेकिन फिर चले गए। मौके पर पहुंचे भाजपा नेता अजीत सिंह ने अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई और उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पीएचसी मसकनवा में अपराह्न 01:10 बजे कोई एमबीबीएस या विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद नहीं था। आयुष चिकित्सक डॉ. पवन पटवा ने मेला संभाला और 25 मरीजों का उपचार किया। अधिकतर मरीज बुखार, उल्टी-दस्त और पेट दर्द से पीड़ित थे। ब्लड जांच की जिम्मेदारी एलटी छांगुर प्रसाद और दवा वितरण फार्मासिस्ट रमेश यादव ने किया। वार्ड ब्वॉय अनूप कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएचसी मंगुरा बाजार में अपराह्न 01:03 बजे तक डॉ. आलोक पांडेय ने 16 मरीजों का इलाज किया। जिनमें अधिकांश फंगल इन्फेक्शन, बुखार और डायरिया से ग्रसित थे। लेकिन प्रयोगशाला सहायक की तैनाती न होने से कोई जांच नहीं हो सकी। इसके अलावा पेयजल व्यवस्था भी ठप रही। पीएचसी में लगा वाटर कूलर एक महीने से खराब पड़ा है। मेले में फार्मासिस्ट अमरनाथ गुप्ता और वार्ड ब्वॉय सूरज कश्यप मौजूद रहे।


अव्यवस्थाओं पर मांगा जाएगा जवाब
एसीएमओ डॉ. आदित्य वर्मा ने बताया कि सभी सीएचसी अधीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने अधीनस्थ पीएचसी पर जांच, उपचार और दवा वितरण की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। जहां-जहां अव्यवस्थाएं सामने आई हैं, वहां संबंधित जिम्मेदारों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed