{"_id":"6a888c6da538a4fe460eb66e","slug":"no-anticipatory-bail-for-accused-in-misuse-of-union-minister-of-states-name-gonda-news-c-100-1-slko1026-164753-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: केंद्रीय राज्यमंत्री के नाम के दुरुपयोग के आरोपी को अग्रिम जमानत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: केंद्रीय राज्यमंत्री के नाम के दुरुपयोग के आरोपी को अग्रिम जमानत नहीं
विज्ञापन
गोंडा। केंद्रीय राज्यमंत्री के प्रोटोकॉल का कथित दुरुपयोग करने के आरोपी सर्वेश पाठक को कोर्ट से राहत नहीं मिली। विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम नित्या पांडेय ने शुक्रवार को उसकी अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी।
राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के निजी सचिव यूपी सिंह की तहरीर पर 28 जुलाई को मनकापुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि सर्वेश पाठक फर्जी लेटर पैड पर डीएम और एसपी को पत्र भेजकर राज्यमंत्री का प्रोटोकॉल मांगता था और सरकारी व निजी कार्यक्रमों में इसका इस्तेमाल करता था। वह खुद को केंद्र सरकार के एक ऐसे विभाग का वाइस चेयरमैन भी बताता था, जिसका अस्तित्व नहीं है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। अदालत ने मुकदमे के तथ्यों, साक्ष्यों और अपराध की गंभीरता को देखते हुए अग्रिम जमानत देने से इन्कार कर दिया।
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को जमानत नहीं
गोंडा। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और जातिसूचक गाली देने के आरोपी आशीष गोस्वामी की जमानत अर्जी विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट आलोक शर्मा ने खारिज कर दी। मामला करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र का है। अदालत ने पीड़िता के बयान, केस डायरी और आरोपों की गंभीरता को देखते हुए जमानत देने से इन्कार किया।
विज्ञापन
हत्या के पांच आरोपियों को राहत नहीं
गोंडा। भूमि विवाद में घायल की मौत के मामले में सत्र न्यायाधीश दुर्ग नरायन सिंह ने पांच आरोपियों की जमानत खारिज कर दी। मामला कोतवाली देहात के पंपापुर का है। अभियोजन के अनुसार 17 जुलाई को सर्वेश दूबे और उनके पिता सिद्धनाथ पर हमला किया गया था। गंभीर चोट लगने से सिद्धनाथ की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम में सिर में गंभीर चोट और मस्तिष्क में रक्तस्राव की पुष्टि हुई। अदालत ने मामले की गंभीरता और आरोपियों के खिलाफ उपलब्ध साक्ष्यों को देखते हुए रोहित, मोहित, रामदयाल उर्फ विजय, कृष्णा और चंदन दूबे की जमानत अर्जियां खारिज कर दीं।- संवाद
ठगी के आरोपी की दूसरी जमानत अर्जी खारिज
गोंडा। तंत्र-मंत्र और पूजा के नाम पर सोने-चांदी के जेवरात व रुपये ठगने के आरोपी शफीक अली उर्फ बड़े पुजारी की दूसरी जमानत अर्जी भी खारिज हो गई। विशेष न्यायाधीश नित्या पांडेय ने अपराध की गंभीरता और विवेचना में सामने आए साक्ष्यों को देखते हुए जमानत देने से इन्कार कर दिया।-संवाद