फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   NHM employees received their honorarium, their faces lit up

Gonda News: एनएचएम कर्मचारियों को मिला मानदेय, खिले चेहरे

Wed, 08 Oct 2025 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 08 Oct 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
NHM employees received their honorarium, their faces lit up
गोंडा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत विभिन्न पदों पर सेवा दे रहे करीब 1400 स्वास्थ्यकर्मियों के खाते में मानदेय पहुंच गया है। वहीं, कई आशा कार्यकर्ताओं के खातों में प्रोत्साहन राशि पहुंच गई है। मानदेय मिलने से कर्मियों के चेहरे खिल गए हैं।
विज्ञापन

जिले में एनएचएम के तहत 305 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, 119 आशा संगिनी, 200 से अधिक चिकित्सकों के साथ करीब 800 पैरामेडिकल कर्मचारी, लिपिक, कंप्यूटर ऑपरेटर, विभिन्न कार्यक्रमों के प्रबंधक, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, सुरक्षागार्ड, एंबुलेंसकर्मी तैनात हैं। वहीं, 3,516 आशा कार्यकर्ता सेवाएं दे रही हैं। इन्हें अगस्त से मानदेय नहीं मिला था।
विज्ञापन

कर्मियों के मानदेय की समस्या को लेकर पांच अक्तूबर को आशा कर्मियों की प्रोत्साहन राशि फंसी शीर्षक से अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद मंगलवार को एनएचएम कर्मियों के खाते में बकाया मानदेय का भुगतान कर दिया गया है। कुछ आशा कर्मियों के खाते में भी प्रोत्साहन राशि पहुंच गई है। अन्य लोगों के खाते में भुगतान की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने बताया कि पहले कर्मियों को पीएफएमएस (सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली) के जरिए मानदेय भुगतान होता था, लेकिन अगस्त से भुगतान के लिए ई-स्पर्श पोर्टल शुरू किया गया है। पोर्टल में बदलाव के कारण सिस्टम अपडेट व अन्य कारणों से मानदेय, प्रोत्साहन राशि व योजनाओं के लाभार्थियों का भुगतान नहीं हो पा रहा था। अब सभी कर्मियों का डाटा फीड कर मानदेय भुगतान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed