{"_id":"680fc711087e866e0f0af75c","slug":"newspaper-showed-the-way-muskaan-became-an-ias-officer-gonda-news-c-100-1-gon1001-136722-2025-04-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी से IAS बनने तक, पढ़ें गोंडा की बिटिया की संघर्ष से लेकर सफलता तक की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी से IAS बनने तक, पढ़ें गोंडा की बिटिया की संघर्ष से लेकर सफलता तक की कहानी
Tue, 29 Apr 2025 11:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Updated Tue, 29 Apr 2025 11:13 AM IST
सार
अखबार में आईएएस अफसरों के प्रभाव और कार्यशैली की खबरें पढ़कर मुस्कान ने यूपीएससी की तैयारी करने की ठान ली। पहले प्रयास में आईपीएस में चयन हुआ लेकिन लक्ष्य था आईएएस बनना लिहाजा तैयारी जारी रखी। दूसरे प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा में 36वीं रैंक हासिल कर बेटियों के लिए मिसाल बन गईं।
विज्ञापन
गोंडा के आवास विकास में आईएएस मुस्कान श्रीवास्तव का स्वागत करते भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य।
- फोटो : संवाद
विस्तार
यूपी के गाेंडा की बिटिया मुस्कान श्रीवास्तव आईएएस अफसर बन गई हैं। उन्होंने अपने संघर्ष से लेकर सफलता तक की कहानी साझा की। बताया कि उनकी 12वीं तक की पढ़ाई शहर के एक निजी स्कूल से हुई। इसके बाद इलेक्ट्राॅनिक से बीटेक की पढ़ाई करके एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी शुरू कर दी। उन्होंने कभी यूपीएससी के बारे में सोचा ही नहीं था। वर्ष 2020 में कोरोना काल में कंपनी ने वर्क फ्रॉम होम का आदेश दे दिया। काम कम होने के कारण समय मिलने पर अमर उजाला अखबार पढ़ने लगीं।
विज्ञापन
अखबार में आईएएस अधिकारियों के प्रभाव और कार्यशैली की खबरें पढ़ीं तो सोचा कि मैं भी यदि आईएएस अफसर बन जाऊं तो देश व समाज के लिए कुछ कर सकती हूं। उसी समय यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी करने का मन बना लिया। अखबार, पत्रिकाओं व यू-ट्यूब पर देखकर तैयारी शुरू कर दी, लेकिन यूपीएससी की कठिन परीक्षा के लिए चार-पांच घंटे की तैयारी नाकाफी साबित हो रही थी। महसूस हुआ कि राह आसान नहीं है।
तैयारी के लिए छोड़ दी मल्टीनेशनल कंपनी की नौकरी
मुस्कान ने बताया कि वह बचपन से ही जिद्दी हैं। आईएएस अफसर बनने के लिए उन्होंने मल्टीनेशनल कंपनी में बड़े पैकेज की नौकरी छोड़ दी। रिश्तेदारों व दोस्तों ने समझाया कि यूपीएससी आसान नहीं है। इसके लिए कॅरिअर न बर्बाद करो, लेकिन पिता डॉ. सुधीर श्रीवास्तव ने हौसला बढ़ाते हुए कहा कि पूरे मनोयोग से तैयारी करो। यदि सफलता नहीं मिली तो प्राइवेट नौकरी फिर से मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुस्कान ने बताया कि यूपीएससी के पहले ही प्रयास में आईपीएस में चयन हुआ, लेकिन लक्ष्य तो आईएएस बनना था। ऐसे में आईपीएस की ट्रेनिंग से छुट्टी लेकर घर आकर तैयारी जारी रखी। रोज 10 से 12 घंटे पढ़ाई की और वर्ष 2024 की यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया में 36वीं रैंक हासिल कर लक्ष्य हासिल कर लिया।