फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Newborn girl found wrapped in clothes in sugarcane field

गन्ने के खेत में कपड़े में लिपटी मिली नवजात बच्ची

Thu, 07 Nov 2019 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Newborn girl found wrapped in clothes in sugarcane field
गोंडा के खोडारे में जीवित मिली नवजात बच्ची। - फोटो : GONDA
खोडारे (गोंडा)। खोडारे थाना क्षेत्र के केशव नगर ग्रांट के मजरा मदरहवा में गन्ने के खेत में बकरी चराने वालों ने बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनी तो वहां पहुंचे तो देखा एक कपड़े में लिपटी हुई एक बच्ची गन्ने के खेत में पड़ी थी। बकरी चराने वालों ने इसकी सूचना गांव के लोगों को दी। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रूसे यादव ने इसकी सूचना खोड़ारे पुलिस व डॉयल 100 नंबर को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच.पड़ताल में लगी। केंद्र व प्रदेश सरकार जहां बेटी बचाओ एवं बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है।
विज्ञापन

वहीं गुरुवार को शाम करीब 4:00 बजे खोड़ारे थाना क्षेत्र के केशव नगर ग्रांट पूर्वी मदरहवा में एक नवजात बच्ची गन्ने के खेत में पड़ी हुई मिली। बकरी चराने वालों ने बच्ची को देखा तो इसकी सूचना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सहित स्थानीय लोगों को दी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रूसे यादव ने बताया कि सूचना पर पहुंची डायल 100 व स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में बच्ची को गांव के बगल नाउडीह निवासी मेवालाल पुत्र राम कुमार बच्ची को लेने के लिए इच्छुक थे। इसलिए सबकी मौजूदगी वह स्थानीय लोगों की सर्वसम्मति से बच्ची के पालन पोषण के लिए उन्हें दे दिया गया। बच्ची पूर्ण रूप से स्वस्थ है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक खोड़ारे ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed