{"_id":"5fef52268ebc3e41a73fbf23","slug":"new-year-welcomed-with-joy-gonda-news-lko5576756129","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्षोल्लास के साथ हुआ नए वर्ष का स्वागत, पूरे दिन चलता रहा बधाइयों का सिलसिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्षोल्लास के साथ हुआ नए वर्ष का स्वागत, पूरे दिन चलता रहा बधाइयों का सिलसिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। नए साल का उत्सव गुरुवार शाम से शुरू होकर शुक्रवार पूरे दिन तक चलता रहा। लोगों ने नए साल का स्वागत पूरे हर्षोल्लास के साथ किया। नववर्ष को लेकर चारों तरफ चहल-पहल देखने को मिली। नए साल के स्वागत के लिए जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किये गए।
31 दिसंबर की रात से ही लोगों ने पार्टियों की तैयारी कर लिया था। घड़ी की सुई रात 12 पर पहुंचते ही लोगों ने केक काटकर एक दूसरे को बधाइयां देना शुरु कर दिया। तथा पटाखे छोड़कर नए साल का स्वागत किया। गुरुवार की मध्य रात्रि से ही फोन, व्हाट्सएप्प व मैसेंजर के माध्यम से बधाई देना शुरु कर दिया। शुक्रवार को पूरे दिन बधाइयों का सिलसिला चलता रहा।
गुजरा साल कोरोना संक्रमण की वजह से जनजीवन प्रभावित रहा। अब नए साल में जनमानस के मंगल की कामना लिए हुए लोगों ने अपने आराध्य देव के मंदिर में पूजा अर्चना कर नए साल की शुरुआत की। शहर के दुखहरननाथ मंदिर, काली भवानी, हनुमानगढ़ी, खैरा भवानी, चंटू बाबा मंदिर के साथ सभी देवी देवताओं के मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
नए साल के सुबह से ही शहर के विभिन्न पार्कों में लोगों आना जाना लगा रहा। दोपहर में कई लोगों ने अपने मित्रों के साथ गांधी पार्क में केक काटा तो महिलाओं ने पार्कों में सेल्फी लेकर नए साल का स्वागत किया।
नए साल की सुबह से ही लोगों ने खरीददारी शुरु कर दिया। शहर के सभी शापिंग माल के साथ अन्य दुकानों पर खरीददारों की भारी भीड़ रही। वहीं उपहार, फूल एवं गुलदस्तों की दुकानों पर खरीददारों का तांता लगा रहा।
नए साल के स्वागत में जिले के विभिन्न स्कूलों व कोचिंग संस्थानों में केक काटकर नया वर्ष स्वागत कार्यक्रम मनाया गया। आंबेडकर चौराहा स्थित क्रॉनिकल कोचिंग सेंटर में छात्रों व अध्यापकों ने नए साल का कार्यक्रम मनाया।
नव वर्ष शुभकामना कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता देवता प्रसाद तिवारी ने केक काटकर छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कोचिंग संस्थान के प्रबंधक विक्रांत शुक्ल व अंजनी कुमार मिश्र ने नए साल पर छात्रों को गुणात्मक शिक्षा व संस्कार देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में आमोद तिवारी, मधु, सदिया,खुशी, मुस्कान, सुनील आदि उपस्थित रहे।