फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Netaji's birth anniversary celebrated as Parakram Diwas

Gonda News: पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई नेताजी की जयंती

Fri, 23 Jan 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 23 Jan 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Netaji's birth anniversary celebrated as Parakram Diwas
नवाबगंज में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर निकाली गई तिरंगा यात्रा। - संवाद 
रुपईडीह/नवाबगंज/हलधरमऊ। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर शुक्रवार को मेरा युवा भारत के तत्वावधान में गंगाप्रसाद मिश्रीलाल इंटर कॉलेज कौड़िया में पराक्रम दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। शुभारंभ नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि कृष्ण गोपाल गुप्त और विशिष्ट अतिथि डॉ. रजनीकांत तिवारी रहे।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य गोविंद यादव ने बताया कि भाषण प्रतियोगिता में कोमल तिवारी प्रथम और ओम श्रीनारायण द्वितीय स्थान पर रहे। विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। नवाबगंज संवाद के नगवा उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक मो. रशीद अंसारी ने नेताजी के साहस, देशभक्ति और बलिदान को विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि नेताजी का जीवन युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा। बीडी मिश्र, माला सिंह आदि मौजूद उपस्थित रहे।
विज्ञापन

हलधरमऊ के प्राथमिक विद्यालय हटही में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार ने नेताजी के जीवन, संघर्ष और देशभक्ति से जुड़े प्रसंगों को साझा किया। इस अवसर पर अंजली, सुषमा, मिथिलेश शुक्ल, सूर्यप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed