फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Neither resource nor doctor, how to get treatment

न संसाधन और न डाक्टर, कैसे मिले मरीजों को इलाज

Tue, 22 Sep 2020 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Neither resource nor doctor, how to get treatment
कटरा बाजार (गोंडा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा बाजार में न तो पर्याप्त संसाधन हैं न ही पर्याप्त चिकित्सकों की ही तैनाती है। इसके चलते बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का दम भरने वाले स्वास्थ्य विभाग पर सवाल खड़े हो रहे हैं। विकास खंड के 67 ग्राम पंचायतों की करीब तीन लाख आबादी को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए भटकना पड़ रहा है। सीएचसी में एक्सरे व अल्ट्रासाउंड मशीन न होने से मरीज बाहर जांच करवाने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा बाजार को करीब दस वर्ष पूर्व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया था। सीएचसी में चिकित्सक के छह पदों के सापेक्ष मात्र दो की ही तैनाती है। दो डॉक्टरों के ऊपर लोगों के सेहत के देखभाल के साथ ही संचालित योजनाओं की भी जिम्मेदारी है। इसके अलावा स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, बीसीपीएम, एआरओ की तैनाती ही नहीं है। बेसिक हेल्थ वर्कर की 11 के सापेक्ष एक कर्मी की तैनाती है। ऐसे में स्वास्थ्य योजनाएं प्रभावित हैं।
विज्ञापन

सीएचसी पर लंबी कतार
शनिवार को जब सीएचसी की रिएलिटी चेक किया गया तो कोविड-19 की जांच करवाने आये लोगों की लंबी लाइन लगी थी। एलटी एंटीजन मशीन से लोगों की जांच कर रहे थे। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीके सिंह व डॉ. रिमझिम भारद्वाज ओपीडी में मरीजों को देख रहे थे। जमुनहा खुर्द से आए बुजुर्ग द्वारिका प्रसाद ने बताया कि उसके पेशाब में जलन हो रही थी। जिससे उसने डॉक्टर को दिखाया तो कुछ दवा उसे सीएचसी से मिल गयी व कुछ दवा उसे बाहर से लेनी पड़ी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. वीके सिंह ने बताया कि जो संसाधन उपलब्ध हैं उसमें बेहतर इलाज की सुविधा दी जाती है। सीएचसी में डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों की कमी की रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों की स्थिति-
पद तैनाती रिक्त
डॉक्टर 02 05
एचईओ 00 01
बीसीपीएम 00 01
एआरओ 00 01
बीएचडब्लू 01 10
फार्मासिस्ट 03 00
एलटी 02 00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed