फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Neither accommodation was found nor ration card was made.

Gonda News: न आवास मिला और न बना राशन कार्ड

Fri, 07 Feb 2025 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 07 Feb 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Neither accommodation was found nor ration card was made.
बेलसर (गोंडा)। नगर पंचायत बेलसर के महाराजा देवीबख्श सिंह इंटर कॉलेज के क्रीड़ा मैदान में शुक्रवार को नागरिक संगम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में रघुवर पुरवा की रहने वाली सीमा ने डीएम नेहा शर्मा को अपना दर्द सुनाया। कहा कि नगर पंचायत बने दो साल हो गए हैं। उन्हें अभी तक आवास नहीं मिला है। आवास न होने के कारण समस्या हो रही है। राशन कार्ड भी नहीं बना है। इससे परिवार का गुजारा करने में दिक्कत हो रही है। इस पर डीएम ने तत्काल समस्या के समाधान का निर्देश अफसरों को दिया।
विज्ञापन

बेलसर निवासी रजनीश ने कहा, आवास नहीं है। ऐसे में पन्नी तानकर गुजारा कर रहे हैं। कहा कि अगर आवास मिल जाए तो समस्या दूर हो जाएगी। डीएम ने पात्रता की जांच करके लाभ दिलाने को कहा। डीएम ने बताया कि कुल 30 प्रार्थनापत्र आए। इनमें से अधिकतर प्रार्थनापत्र आवास से संबंधित हैं।
विज्ञापन

ईओ अनुराग शुक्ल ने कहा, नागरिक संगम जनता से संवाद का कार्यक्रम है। इसमें जनता सीधे अपनी समस्या बता सकती है। सहायक समाज कल्याण अधिकारी रामकरन ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र के 1,072 लोगों काे पेंशन मिल रही है। 811 लाभार्थियों का आधार देर से मिलने से पेंशन नहीं गई है। मार्च तक पेंशन मिल जाएगी। आपूर्ति निरीक्षक दिनेश कुमार वर्मा ने कहा, जिन लोगों ने ई-केवाईसी नहीं कराया है, वह करा लें। एक माह में ई-केवाईसी नहीं कराने पर योजना से नाम हट जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की तरफ से घर से तैयार विभिन्न प्रकार के पौष्टिक आहार की प्रदर्शनी लगाई गई। इसके बाद डीएम ने वार्ड नंबर एक व चार का निरीक्षण किया। नकछेद साहू को सूखा व गीला कचरा अलग-अलग रखने के लिए दो बाल्टी दी। इस मौके पर एसडीएम तरबगंज विशाल कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष सोनी, बीईओ आरके सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष सुशीला देवी, प्रतिनिधि गोलू सिंह, सभासद नीलम पांडेय, मंडल अध्यक्ष राकेश भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed