फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Negligence during delivery resulted in death of newborn, staff nurse relieved from duty

Gonda News: प्रसव में लापरवाही से नवजात की मौत, स्टाफ नर्स कार्यमुक्त

Tue, 06 Jan 2026 12:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Negligence during delivery resulted in death of newborn, staff nurse relieved from duty
बेलसर। सीएचसी बेलसर में प्रसव के दौरान कथित लापरवाही से गर्भस्थ शिशु की मौत का मामला सामने आया है। विकासखंड बेलसर के ग्राम सिसई स्थित पूरे तिवारी निवासी मातादीन ने रगड़गंज चौकी में तहरीर दी। इसमें बताया कि उनकी पुत्रवधू अनुराधा को प्रसव पीड़ा होने पर रविवार शाम सीएचसी बेलसर में भर्ती कराया गया था। वहां मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों ने बाहर से दवाएं मंगवाईं और उनके कहने पर अल्ट्रासाउंड भी निजी केंद्र से कराया गया। जांच में बच्चा स्वस्थ बताया गया था। परिजनों का आरोप है कि मौजूद स्टाफ नर्स ने गलत तरीके से प्रसव कराया, जिससे गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि स्थिति बिगड़ने पर उन्होंने रेफर करने की मांग भी की थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन








सीएचसी अधीक्षक डॉ. सतपाल सोनकर ने बताया कि प्रसव के दौरान स्टाफ नर्स कांति की लापरवाही का मामला सामने आया है। उनके विरुद्ध पूर्व में भी कई शिकायतें मिल चुकी थीं और चेतावनी देने के बावजूद उनके कार्य व्यवहार में सुधार नहीं हुआ। डॉ. सतपाल ने बताया कि संबंधित महिला का केस गोंडा मुख्यालय का था, इसके बावजूद परिजनों के आग्रह के बाद भी रेफर नहीं किया गया। रविवार रात दस बजे मृत नवजात का प्रसव हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्टाफ नर्स कांति को तत्काल प्रभाव से सीएचसी बेलसर से कार्यमुक्त करके जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन








रगड़गंज चौकी प्रभारी राकेश पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले में पुलिस सीधे कार्रवाई नहीं कर सकती। सीएमओ द्वारा जांच टीम गठित की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed