फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Euphoria around Republic Day, the city became colorful

एक लाख युवाओं ने ली मतदान की शपथ

Sat, 25 Jan 2020 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Euphoria around Republic Day, the city became colorful
मन मे है विश्वास..गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बच्चों का उत्साह देखने लायक था। छात्राओं ने हाथ ? - फोटो : GONDA
गोंडा। गणतंत्र दिवस पर संविदान की रक्षा के संकल्पों के साथ ही पुलिस परेड में शौर्य का प्रदर्शन करेगी। इसके अलावा दो अधिकारियों समेत 15 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस पर रविवार की सुबह प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके साथ ही विविध कार्यक्रम होंगे। रविवार की सुबह आठ बजे सरकारी तथा गैर सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। गणतंत्र दिवस पर जिला तिरंगामय हो गया। शनिवार को ही सरकारी, गैर सरकारी भवन और बाजार बिजली की झालरों से जगमगा उठे।
विज्ञापन

रविवार को सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों, शैक्षिक संस्थाओं समेत विभिन्न स्थानों पर शान से तिरंगा फहराया जाएगा। पुलिस लाइंस में परेड के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. नितिन बसंल ने बताया कि राष्ट्रीय एकता, पंथ निरपेक्षता, सामाजिक समरसता तथा साम्प्रदायिक सौहार्द की भावना को मजबूत बनाने पर जोर दिया जाएगा। सुबह महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, सरदार भगत सिंह, राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी की प्रतिमा पीपल चैराहा तथा जेल में, डॉ.भीमराव अम्बेडकर, राजा देवी बक्श, बाबू ईश्वरशरण, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, डॉ. राम मनोहर लोहिया, चौधरी चरण सिंह, शहीद स्वरॎीय द्वारिका सिंह, शहीद चन्द्रशेखर आजाद, स्वर्गीय बनवारी लाल वर्मा, स्वर्गीय रामप्यारे आर्य की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि सुबह 9.30 बजे से 1100 बजे 2.5 किमी लम्बी दौड़ प्रतियोगिता पुरूष का आयोजन विकास भवन से मोकलपुर तक किया जाएगा। इसके साथ ही कुष्ठ आश्रम में रोगियों को फल वितरित किये जायेंगे। दोपहर बाद 3 बजे से मार्च पास्ट निकाला जाएगा जो टामसन इंटर कॉलेज से चलकर शास्त्री तिराहा, इनकैन चैराहा, मनोरंजन तिराहा, रामलीला मैदान होते हुए टाउनहाल पर समाप्त किया जाएगा। दोपहर 2 बजे सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की ओर से चित्र प्रदर्शनी का आयोजन तथा शाम 6.00 बजे से रात 9.00 बजे तक टाउन हाल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
गणतंत्र दिवस पर जगमगाई सरकारी व गैर सरकारी इमारतें
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शहर के सरकारी और गैर सरकारी इमरातों को सजाया गया है। यहां झालरों की रोशनी से इमारतें जगमगा रही है। गणतंत्र उत्सव को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। शहर के स्टेशन रोड पर इमारतों पर की गई विभिन्न प्रकार के झालरों की जगमगाहट से पूरा इलाका रोशन हो रहा है।

इन्हें मिलेगा डीजीपी का सम्मान
आरके नय्यर, पुलिस अधीक्षक
महेन्द्र कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक
मनोज सिंह, थानाध्यक्ष कटरा बाजार
उत्कृष्ट सेवा के लिए ये होंगे सम्मानित
अनीस अहमद, आंकिक
होतीलाल पासवान, उपनिरीक्षक
इफ्तिखारुल हक, उर्दू अनुवादक
विवेक कुुमर सिंह, आरक्षी
आदित्य कुमार शाह, आरक्षी
लोकेश कुमार, आरक्षी
वैभव कुमार, आरक्षी
ह्द्येश दीक्षित, आरक्षी
राजू सिंह, आरक्षी
अभिषेक मिश्र, आरक्षी
पूजा सिंह, महिला आरक्षी
किरन कुशवाहा, महिला आरक्षी
पुलिस लाइंस परेड के दौरान निकाली जाएगी झांकियां
पुलिस लाइंस परेड में शामिल होने वाली विभागीय झांकियों में मुख्य रूप से बेसिक शिक्षा विभाग, पंचायतीराज विभाग, कृषि विभाग, पूर्ति विभाग, वन विभाग, उद्यान विभाग, समाज कल्याण विभाग, महिला कल्याण विभाग, ग्रामोद्योग एवं उद्योग विभाग, विपणन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशु पालन विभाग, पिछड़ावर्ग कल्याण व अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, आबकारी विभाग, माध्यमिक शिक्षा, नेडा, रेशम, बैंक, मंडी गन्ना विभाग तथा आरईएस विभाग आदि की झांकियां शामिल होगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed