फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   National Open ranking kushti tournament starts in Gonda.

Gonda: विवादों के बीच राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता शुरू, कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण ने ही किया उद्घाटन

Sat, 21 Jan 2023 12:31 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Sat, 21 Jan 2023 12:31 PM IST
सार

गोंडा जिले के नंदिनीनगर में नेशनल ओपेन रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट का शुभारंभ हो गया है। विवादों के बावजूद टूर्नामेंट का उद्घाटन भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने किया।

विज्ञापन
National Open ranking kushti tournament starts in Gonda.
उद्घाटन समारोह में मौजूद भाजपा सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोंडा जिले के नन्दिनी नगर में सीनियर नेशनल ओपेन रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट का आज से शुभारंभ हो गया। यह आयोजन तीन दिन तक चलेगा। विवादों और आरोपों के बावजूद टूर्नामेंट का उद्घाटन भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने किया। वो सुबह से ही कार्यक्रम में मौजूद रहे।

विज्ञापन


स्टेडियम में आज देश भर से काफी संख्या में महिला और पुरुष पहलवान प्रतिभाग करने के लिए नन्दिनी नगर पहुंच गए हैं। तीन दिवसीय टूर्नामेंट मे कुश्ती के सभी भारवर्गों में पुरुषों के फ्रीस्टाइल और ग्रीकोरोमन तथा महिलाओं के फ्रीस्टाइल के मुकाबले कराए जाएंगे।
विज्ञापन


कुश्ती संघ के अध्यक्ष के तौर पर पावर सीज होने के बावजूद सांसद बृजभूषण शरण सिंह मंच पर हैं और उनके बेटे गोंडा सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह, कुश्ती संघ उपाध्यक्ष करन भूषण सिंह, भाजपा विधायक अजय सिंह व पलटूराम इस दौरान उनकी पूरी भागीदारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed