{"_id":"69d14fab21a8064a6f0fddd2","slug":"names-of-outsiders-added-to-family-register-with-fake-signatures-gonda-news-c-100-1-gon1003-155576-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: फर्जी हस्ताक्षर से परिवार रजिस्टर में जोड़े बाहरियों के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: फर्जी हस्ताक्षर से परिवार रजिस्टर में जोड़े बाहरियों के नाम
Sat, 04 Apr 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 04 Apr 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
मनकापुर तहसील में जनसमस्याओं की सुनवाई करतीं डीएम प्रियंका निरंजन, एसपी विनीत जायसवाल व अन्य। -
मनकापुर। साहब.. पिता का फर्जी हस्ताक्षर करके परिवार रजिस्टर में दो बाहरियों का नाम जोड़ दिया गया है। इस दुरुस्त कराने के लिए तहसील व ब्लॉक का चक्कर लगाना पड़ रहा है। यह गुहार शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में मनकापुर तहसील सभागार पहुंची पिकौर गांव की हेमा पांडेय ने डीएम प्रियंका निरंजन व एसपी विनीत जायसवाल के समक्ष लगाई। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर मौजूद बीडीओ को मामले की जांच कर निस्तारित कराने का निर्देश दिया।
इसी तरह छपिया के ग्राम प्रधान शिव राम वर्मा ने बताया कि श्रवण धाम मंदिर के समीप पानी टंकी का निर्माण काफी समय बीत जाने के बाद भी अधूरा पड़ा है। आरोप लगाया कि पाइप लाइन बिछाने के सड़क खोद कर छोड़ दी गई है। परसा उदयकर निवासी राम गोपाल ने महापुरुष की मूर्ति स्थल व सरकारी भूमि पर जबरन कब्जा किए जाने तो हरनाटायर की प्रेमा देवी ने घर की गर्भवती महिला को रास्ते के विवाद में पिटाई कर चोटिल करने की पीड़ा अफसरों के समक्ष बताई। शिकायतों की सुनवाई के दौरान सीआरओ रिंकी जायसवाल, डीपीआरओ लालजी दुबे, जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह, सीएमओ संतलाल पटेल, डीएसओ कुंवर दिनेश प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
अनुपस्थित मिलने पर एक अधिकारी को नोटिस
जिलाधिकारी निरंजन ने बताया कि बिना सूचना के जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस से अनुपस्थित मिले जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी रजनीश किरण को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही पुलिस व राजस्व टीम को शिकायतों को समयबद्ध स्तर पर पूरी गुणवत्ता के साथ निस्तारित करने का निर्देश भी दिया गया है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
एसडीएम तो कहीं तहसीलदार ने सुनीं शिकायतें
तरबगंज में तहसीलदार आशुतोष पांडेय, करनैलगंज में एसडीएम नेहा मिश्रा और सदर तहसील में एसडीएम अशोक गुप्ता ने पीड़ितों की समस्याओं की सुनवाई की। तरबगंज इलाके के एक पीड़ित ने बताया कि दो साल पहले पत्नी ने नसबंदी कराई थी। इसके बावजूद जांच में गर्भवती होने की रिपोर्ट मिली है। परसदा निवासी मीना देवी ने बताया कि विपक्षी आवास नहीं बनने दे रहे हैं। सुसेला निवासी राजितराम ने बताया कि लेखपाल ने फर्जी दो गवाह बनाकर निवास प्रमाण पत्र निरस्त करा दिया।
कहां दर्ज हुईं कितनी शिकायतें
तहसील- शिकायतें निस्तारण
मनकापुर 123 16
करनैलगंज 78 16
तरबगंज 61 02
गोंडा 132 00
(आंकड़ा स्रोत- तहसील)