फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   NA

Gonda News: रिटायरमेंट के बाद घर जा रहे हवलदार की ट्रेन में मौत

Sat, 04 Feb 2023 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 04 Feb 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
NA
गोंडा। अवध-असम एक्सप्रेस के वातानुकूलित कोच में सफर कर रहे असम राइफल्स के सेवानिवृत्त हवलदार ( 51) की मौत हो गई। रिटायरमेंट होने के बाद अपने घर जा रहा था। गोंडा जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। बताया गया है कि वह उत्तराखंड के उधमसिंह नगर का रहने वाला है। गुवाहाटी से दिल्ली जा रही अवध-असम एक्सप्रेस ट्रेन के वातानुकूलित कोच में एक यात्री की तबीयत खराब होने की सूचना रेलवे कंट्रोल रूम से गोंडा स्टेशन के जीआरपी व आरपीएफ को मिली। गुरुवार देर रात 2:30 बजे ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते रेलवे अस्पताल के डॉक्टर संबंधित मरीज का उपचार करने पहुंचे। चिकित्सक ने देखा तो पाया कि उक्त यात्री की मौत हो चुकी थी। चिकित्सक ने ह्रदय गति रुकने से मौत की आशंका जताई है।
विज्ञापन

जीआरपी इंस्पेक्टर माता प्रसाद चतुर्वेदी ने बताया कि उसकी पहचान इंद्र सिंह पोखरिया निवासी ग्राम टीगरी भाइई थाना खटीमा जनपद उधम सिंह नगर (उत्तराखंड) के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि इंद्र सिंह असम राइफल्स (मणिपुर) में हवलदार के पद पर तैनात रहा। 31 जनवरी को ही वह सेवानिवृत्त हुआ था।उन्होंने मृतक के घर सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed