{"_id":"63dc850d31f30f7e310c4aa4","slug":"na-gonda-news-c-13-1-74340-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सेफ्टी ऑडिट टीम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सेफ्टी ऑडिट टीम ने किया निरीक्षण
Fri, 03 Feb 2023 09:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 03 Feb 2023 09:22 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी मुकेश मल्होत्रा के नेतृत्व में सेफ्टी ऑडिट टीम ने गुरुवार को गोंडा से बाराबंकी स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक एवं सुरक्षा से जुड़े उपकरणों व संस्थानों की जांच की। इस दौरान काफी संख्या में सेफ्टी से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी मुकेश मेहरोत्रा एवं मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक आलोक कुमार सिंह ने करनैलगंज-सरयू स्टेशन के मध्य गेट संख्या 283, 284 एवं 288 पर संरक्षा उपकरणों के रखरखाव व गेटमैनों की तत्परता की जांच की।
मुख्य संरक्षा अधिकारी ने बुढ़वल जंक्शन एवं बिंदौरा स्टेशनों की परिचालनिक कार्यप्रणाली के साथ-साथ पैनल रूम, रिले रूम, स्टेशन वर्किंग रूल, पैदल उपरिगामी पुल, पॉइंट क्रासिंग, सिगनलिंग ओवर हेड ट्रैक्शन की ऊंचाई, पैनल इन्टरलॉकिंग आदि की संरक्षा परखी तथा विद्युतीकृत क्षेत्र के मानकों के अनुरूप परिचालनिक प्रबंधन, संरक्षा के दृष्टिगत स्टेशनों पर एसडब्लूआर के तहत संरक्षा उपकरणों की जांच करते हुए उपस्थित अधिकारियों को सुझाव एवं निर्देश दिए।