{"_id":"63db32d597cf6650693e9d7a","slug":"na-gonda-news-c-13-1-73023-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: प्रशासन ने ढहाया अतिक्रमण, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: प्रशासन ने ढहाया अतिक्रमण, किया प्रदर्शन
Thu, 02 Feb 2023 09:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 02 Feb 2023 09:19 AM IST
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। अवैध रूप से अतिक्रमण कर बनाए गए फूस के घर को राजस्व व पुलिस की टीम ने हटा दिया। इस प्रक्रिया से नाराज होकर लोगों ने प्रदर्शन किया।
तहसील क्षेत्र के ग्राम अमघटी मजरा रमईपुरवा के रहने वाले राम स्वास्थ्य, खुशीराम, राम केवल, विजय कुमार, शिव प्रसाद, चंद्रावती, राम सुरेमन का आरोप है कि चार पीढ़ी से फूस के घर में वह लोग रहते चले आ रहे हैं। गांव के राम जवाहर, पारस नाथ, रंगीलाल ने विरोध करके न्यायालय में वाद दायर कर दिया। जिसमें 27 फरवरी को पेशी तारीख भी है।
राजस्व व पुलिस टीम ने बिना नोटिस दिए ही बुधवार को उन लोगों के फूस के घर को गिरा दिया गया। तहसीलदार पैगाम हैदर ने बताया कि कुछ लोग फर्जी तरीके से जमीन पर अतिक्रमण करके फूस के छप्पर को रखकर कब्जा कर लिए थे। जिसे खाली कराया गया है।