फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   NA

Gonda News: डॉक्टर न एलटी, बिना जांच बैरंग लौटे मरीज

Sun, 29 Jan 2023 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
NA
पीएचसी पर मरीज का इलाज करतीं डॉक्टर।
गोंडा। शासन की ओर से हर रविवार एक छत के नीचे जांच व इलाज मुहैया कराने का दावा खोखला साबित हो रहा है। पीएचसी पर आयोजित जन आरोग्य मेले में मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टर का परामर्श व जांच की सुविधा नहीं मिलती है। जिससे मेले के इलाज से ग्रामीणों का मोहभंग हो रहा है।
विज्ञापन

मसकनवा:
दोपहर तक मरीजों का इंतजार करते रहे चिकित्सक
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मसकनवा में आयोजित जन आरोग्य मेले में सुबह 11.30 बजे मिनट तक कोई मरीज इलाज कराने नहीं आया। कोई किसी विशेषज्ञ चिकित्सक की ड्यूटी नहीं लगाई गई थी। आयुष डॉ. डीसी वर्मा, फार्मासिस्ट रमेश यादव व अन्य स्वास्थ्यकर्मी मरीजों का इंतजार करते दिखाई पड़े। मेले में छांगुर प्रसाद, अनीता, अनूप कुुमार, आदि रहे।
विज्ञापन

मुजेहना: जांच की व्यवस्था नहीं
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, श्रीनगर बाबागंज में दोपहर तक मात्र एक मरीज इलाज कराने पहुंचा। यहां पर जांच करने के लिए एलटी और न एलए की ड्यूटी लगाई गई। स्थानीय निवासी रामनरेश, हरीश श्रीवास्तव व जमुना प्रसाद का कहना है कि मेले में कोई अपना इलाज नहीं कराना चाहता है। यहां न जांच की व्यवस्था रहती और न ही विशेषज्ञ डॉक्टरों का परामर्श मिलता है। मेले में डॉ. पूनम गुप्ता, फार्मासिस्ट अजय प्रकाश, फार्मासिस्ट ओम प्रकाश पांडेय, स्टाफ नर्स मनोज शुक्ला, स्टाफ नर्स अखिलेश सिंह, वार्ड ब्वाय शिवनाथ, आशा संगिनी सुषमा सिंह रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इटियाथोक: मात्र 17 मरीजों का इलाज
पीएचसी सदाशिव में भी मरीज बहुत कम संख्या में पहुंचे। यहां 17 मरीजों का इलाज कर दवाएं वितरित की गई। मेले में डॉ. दीक्षा सिंह, आयुष चिकित्सक डॉ. जेएल रस्तोगी ने मरीजों का इलाज कर दवाएं दी। मेले में डॉ. दुर्ग विजय, लैब टेक्नीशियन अनिल गुप्ता आदि रहे।

जागरूक करने के दिए हैं निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी निरीक्षण कर मेले का जायजा लेते हैं। मेले का प्रचार प्रसार करने के लिए आशा, आंगनबाड़ी व अन्य कर्मियों को घर-घर जाकर जागरूक करने का निर्देश दिया गया।
-डॉ. रश्मि वर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed