{"_id":"63d41aac9d3b832aea1ed377","slug":"na-gonda-news-c-13-1-66986-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सड़क दुर्घटना में कटरा ब्लॉक के बीडीओ व तीन अन्य की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सड़क दुर्घटना में कटरा ब्लॉक के बीडीओ व तीन अन्य की मौत
विज्ञापन
बीडीओ राम प्रकाश मौर्या फाइल फोटो
गोंडा। सड़क हादसों में गुरुवार को कटरा ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी व तीन अन्य की मौत हो गई। शहर के मिश्रौलिया रेलवे क्रासिंग पर फाटक बंद होने से बीडीओ रुके तो क्रेन ने कुचल दिया। इसके अलावा मनकापुर में एक पीआरडी जवान कोतवाली में ड्यूटी के लिए घर से गया, लेकिन सुबह उसका शव सड़क किनारे मिला। गुस्साए परिजनों ने मनकापुर- झिलाही सड़क जाम कर दिया। वहीं दो और हादसों में चार लोग घायल हो गए। इधर, शुक्रवार को भी एक सड़क दुर्घटना हुई।
गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण करने के लिए कटरा ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी रामप्रकाश मौर्य (52) गुरुवार की सुबह अपने जिला मुख्यालय स्थित इंदिरा आवास कालोनी के आवास से कटरा ब्लॉक मुख्यालय के लिए निकले थे। वह कटरा-गोंडा महादेवा क्रासिंग पर पहुंचे तभी फाटक बंद मिला। वह अपनी कार से उतरकर बाहर खड़े हो गए। इसके बाद वाहन से पानी की बोतल निकालकर पानी पीने लगे। तभी ओवरब्रिज निर्माण में लगी एक क्रेन ने उन्हें ठोकर मार दी। आसपास के लोगों ने बताया कि चालक क्रेन को पीछे कर रहा था, और बीडीओ क्रेन को देख नहीं सके। जिससे क्रेन की ठोकर लगने से वह सड़क पर गिरकर उसके नीचे आ गए। जिससे दबकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मिश्रौलिया चौकी प्रभारी अवधेश यादव ने बताया घटना की जानकारी डालीगंज छपिया में रहने वाले उनके परिजनों को दी है। पुलिस ने शव का पंचनामा कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पीआरडी जवान का मिला शव, आक्रोश मनकापुर (गोंडा)। प्रांतीय रक्षक दल का जवान (पीआरडी) बुधवार शाम को घर से कोतवाली मनकापुर में ड्यूटी के लिए साइकिल से निकला था। तभी रास्ते में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। रामगुलाम के पुत्र हरिश्याम पाठक ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
बताया कि उसके पिता रामगुलाम पाठक (50) प्रांतीय रक्षक दल में जवान थे। मनकापुर-गोंडा मार्ग पर बंजरिया गांव स्थित एक आम के बाग के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन व अन्य लोगों ने प्रदर्शन किया। मौके पर थानाध्यक्ष चितवन कुमार समेत कई थानों की पुलिस पहुंची। इसके बाद लोगों को समझाकर प्रदर्शन समाप्त कराया।
तरबगंज व इटियाथोक में हुए हादसे में दो की मौत
-तरबगंज थाने में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। कस्बे के प्राइमरी स्कूल के पीछे मोतीगंज-तरबगंज मार्ग पर पैदल जाते समय अनिल कुमार उर्फ गुल्लू 16 को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के कुछ देर बाद राहगीरों को घायल किशोर पटरी पर क्षत विक्षत दिखा, जिसके बाद कोहराम मच गया। उसे सीएचसी भेजा गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि इटियाथोक गांव निवासी जगदंबा (32) बीती रात खरगूपुर इटियाथोक मार्ग पर पैदल जा रहा था तभी गंगा पंड़री गांव के पास एक वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
दुर्घटना में तीन लोग घायल
नवाबगंज (गोंडा)। नकहरा डीह गांव निवासी प्रभात कुमार (8) पुत्र योगेश कुमार गुरुवार दोपहर में करीब दो बजे तुलसीपुर माझा के बलुहा के पास नवाबगंज- ढेमवा मार्ग पर सड़क किनारे खड़ा था। तभी ढेमवा घाट की तरफ से आ रही कार ने टक्कर मार दी, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडेय ने बताया कि दुर्घटना की तहरीर मिली है। कार को पुलिस थाने ले आई है।
परसपुर में एक बाइक अनियंत्रित होकर खाईं में पलट गई। जिस पर सवार चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गुरुवार को एक बाइक पर सवार ओमप्रकाश (26) पीछे बैठा योगेश (25) निवासी पसका, उल्टहवा मांझा जो करनैलगंज की तरफ से परसपुर आ रहे थे। ग्राम पचईपुरवा के पास बाइक अनियंत्रित होकर एक खाई में पलट गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।