फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   NA

Gonda News: स्कार्पियो से खींचकर दबंगों ने पीटा, फायरिंग

Tue, 24 Jan 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 24 Jan 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
NA
नवाबगंज (गोंडा)। रंजिश में दबंगों ने एक युवक को स्कार्पियो से खींच कर मारापीटा। इससके बाद तमंचे से फायरिंक की। हमलावरों के चंगुल से भाग कर युवक ने किसी तरह अपनी जान बचाई। मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कटरा भोगचंद गांव निवासी आशीष यादव ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि सोमवार रात में वह अपने स्कार्पियो कार से महेशपुर गांव से घर आ रहा था। रास्ते में रेलवे पुल के पास घात लगाकर बैठे अशोक यादव उर्फ बाबू निवासी वजीराबाद, दिनेश यादव निवासी दुर्गागंज माझा तथा चंद्रेश यादव निवासी निवासी टेढ़ी पुलिया कटरा भोगचंद ने वाहन को जबरन रोक लिया।
विज्ञापन


वह जब तक कुछ समझ पाता तब तक उसको गाड़ी से खींच कर नीच उतार लिया। इसके बाद हमलावारों ने सरिया से मारापीटा। वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। दिनेश यादव और चंद्रेश ने तमंचा निकाल कर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर जानलेवा हमला सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed