{"_id":"63c992566ed54719d054b676","slug":"na-gonda-news-c-13-1-59038-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर दो घायल
Fri, 20 Jan 2023 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 20 Jan 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
रुपईडीह(गोंडा)। थाना कौड़िया क्षेत्र के कस्बा आर्यनगर चौकी प्रभारी दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि गोंडा- बहराइच मार्ग पर हिसाब तिवारी पुरवा गांव के पास बने एक धर्म कांटा के पास बाइक व ट्रैक्टर ट्राॅली की भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अजय कुमार यादव ने प्राथमिक उपचार करके जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घायलों की पहचान रामकेवल चतुर्वेदी (65) एवं सेवानिवृत्त सैनिक राजेंद्र प्रसाद चतुर्वेदी (70) निवासी सहजनवा थाना कौड़िया के रूप में की गई। चौकी प्रभारी के मुताबिक दोनों सगे भाई हैं। दोनों मुख्यालय से सहजनवा जा रहे थे। हादसे के बाद ट्रैक्टर का चालक फरार हो गया।