फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   NA

Gonda News: दस लाइसेंस धारकों के शस्त्र लाइसेंस नवीनीकरण पर रोक

Thu, 19 Jan 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 19 Jan 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
NA
गोंडा। सदर तहसील के मुजेहना गांव के पूर्व प्रधान समेत अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले 10 लाइसेंस धारकों के शस्त्र लाइसेंस के नवीनीकरण पर रोक लगा दी है। लाइसेंस धारकों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज होने के चलते एसपी की तरफ से नॉट रिकमेंडेड की रिपोर्ट पर एसडीएम ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन


लाइसेंस नवीनीकरण से पहले शस्त्र धारकों के आपराधिक रिकॉर्ड का ब्योरा खंगाला जाता है। आपराधिक मामलों में आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल होने की स्थिति में शस्त्र पुलिस विभाग नवीनीकरण की संस्तुति नहीं करता।
विज्ञापन


सदर तहसील में आठ लाइसेंस धारक ऐसे मिले हैं जिनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज है।
धानेपुर थाना क्षेत्र के परसिया पंडित गांव के रहने वाले नवाराम यादव, माधवगंज के रहने वाले निजामुद्दीन, उज्जैनी कला सांवलपुरवा के रहने वाले शहाबुद्दीन,गनेशपुर ग्रांट के अखिलेश पांडेय व मुजेहना के पूर्व प्रधान अजय सिंह के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज होवे के चलते इनके शस्त्र लाइसेंस पर पुलिस ने नॉट रिकमेंडेड की रिपोर्ट लगाई है। इसी थाना क्षेत्र के रेतवागाड़ा गांव के रहने वाले पूर्व प्रधान विजय कांत सिंह उर्फ ज्वाला सिंह का निधन हो जाने के चलते उनके दो शस्त्र लाइसेंस का नवीनीकरण रोकने की रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इटियाथोक थाना क्षेत्र के अनेगी गांव के रहने वाले लाल चंद जायसवाल व खरगूपुर थाना क्षेत्र महादेवा गांव के रहने वाले राघवेंद्र तिवारी के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज होने और आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल होने के चलते उनके शस्त्र लाइसेंस का नवीनीकरण रोक दिया गया है। पुलिस अधीक्षक की तरह से नवीनीकरण रोके जाने के लिए एसडीएम को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed