{"_id":"63c842772f78836231377458","slug":"na-gonda-news-c-13-1-57861-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: छात्र को चाकू घोंपने के आरोप में तीन के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: छात्र को चाकू घोंपने के आरोप में तीन के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपईडीह (गोंडा)। कस्बा आर्यनगर में मंगलवार को हुई मारपीट में राकेश कुमार शुक्ल की तहरीर पर आर्यनगर के एक छात्र व दो अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में एक नाबालिग आरोपी को भी पुलिस ने संरक्षण में लिया है।
थानाध्यक्ष कौड़िया विद्यासागर पांडेय ने बताया कि थाना क्षेत्र के लैबुड़वा गांव निवासी राकेश कुमार शुक्ल ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा कि उसकी बेटी का मंगलवार को जन्मदिन था। जिसके लिए उसका बेटा सुमित शुक्ल अपने साथी सुनील मिश्र के संग बाइक से केक एवं अन्य सामान लेने के लिए आर्यनगर बाजार गया था। वहां छितौनी गांव के रहने वाले तीन युवकों ने उसे मारापीटा और चाकू घोंप दिया था। जिसमें सुमित शुक्ल गंभीर रूप से घायल हो गया था, जबकि सुनील मिश्र को भी चोटें आई थीं।
सुमित को नाजुक हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया था। थानाध्यक्ष विद्यासागर पांडेय ने बताया कि मामले में एक तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक नाबालिग आरोपी को संरक्षण में लिया गया है।