फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Mystery of fake birth certificates entangled in questions

Gonda News: सवालों में उलझी फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों की गुत्थी

Thu, 02 Jan 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 02 Jan 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Mystery of fake birth certificates entangled in questions
गोंडा। पासपोर्ट के लिए आवेदन में लगाए गए फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों के मामले की गुत्थी उलझती जा रही है। फर्जी जन्म प्रमाणपत्र कहां से जेनरेट किए गए, किस आईडी का प्रयोग किया गया, इसके पीछे कोई रैकेट तो नहीं काम कर रहा है., ऐसे कई सवाल स्वास्थ्य विभाग को परेशान कर रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस को इसकी विस्तृत जांच के लिए पत्र लिखने की तैयारी की है।
विज्ञापन

मुंबई पुलिस ने दिसंबर, 2024 में पासपोर्ट के आवेदन के लिए लगाए गए जन्म प्रमाणपत्रों के सत्यापन के लिए गोंडा सीएमओ को रिपोर्ट भेजी थी। सत्यापन में दो के प्रमाणपत्र फर्जी मिले। इसपर स्वास्थ्य विभाग ने मुंबई पुलिस को रिपोर्ट भेज दी। लेकिन, अब इस सवाल ने विभागीय अधिकारियों की उलझन बढ़ा दी है कि यह प्रमाणपत्र बने कहां से। इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं। दरअसल, दो साल पहले फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाने का एक गिरोह यहां से पकड़ा जा चुका है। कई बार महिला अस्पताल मेें भी यह मामला सामने आ चुका है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा का कहना है कि इस पूरे मामले को लेकर जल्द ही स्थानीय पुलिस को पत्र लिखा जाएगा। इसके बाद स्थिति साफ हो सकेगी। वहीं, देवीपाटन मंडल के अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. जयंत कुमार ने इस मामले में अधिकारियों से जानकारी करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed