फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Muslims and upper castes have now been made villains: Brij Bhushan

मुसलमान और सवर्ण अब बना दिए गए खलनायक : बृजभूषण

Sat, 28 Mar 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 28 Mar 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Muslims and upper castes have now been made villains: Brij Bhushan
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह 
गोंडा। कैसरगंज से भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का एक बयान इन दिनों चर्चा में है। बिहार के बाढ़ विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को आयोजित रामनवमी कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश में दो ही खलनायक बना दिए गए हैं। एक मुसलमान और दूसरा सवर्ण। उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सियासी हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने अपने संबोधन में कहा कि मुसलमानों के साथ किसी भी प्रकार की घटना होने पर भाजपा को छोड़कर अधिकांश राजनीतिक दल उनके समर्थन में खड़े हो जाते हैं, लेकिन सवर्ण समाज की समस्याएं सुनने वाला कोई नहीं दिखता। उन्होंने मौजूद लोगों से अपनी बात पर सहमति भी जानी।
विज्ञापन

अपने भाषण के दौरान उन्होंने एक शेर पढ़ा- इतने गहरे घाव कहां से आए होंगे, लगता है तुमने भी दोस्त बनाए होंगे...। इस शेर के माध्यम से उन्होंने वर्तमान सामाजिक और राजनीतिक हालात पर संकेत करने का प्रयास किया। उन्होंने सामाजिक एकता और समरसता पर भी जोर दिया। भगवान राम के जीवन प्रसंगों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि श्रीराम ने समाज के हर वर्ग (केवट, ऋषि, वनवासी और आदिवासी) को साथ लेकर चलने का कार्य किया, जो आज भी अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि समाज को जोड़ने की जरूरत है, तोड़ने की नहीं। यदि ऊंच-नीच की भावना बनी रहेगी, तो यह समाज को कमजोर करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने शबरी प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम ने उनके जूठे बेर खाकर यह संदेश दिया कि किसी व्यक्ति की महानता उसकी जाति या सामाजिक स्थिति से नहीं, बल्कि उसके कर्म से होती है। इसी तरह निषादराज को गले लगाने का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि समाज में कोई छोटा-बड़ा नहीं होता। पूर्व सांसद का यह बयान वायरल हो रहा है। एक ओर जहां उनके बयान ने राजनीतिक बहस को हवा दी है, वहीं दूसरी ओर उन्होंने अपने संबोधन में सामाजिक एकता का संदेश देने का प्रयास भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed