फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   murder,postmartam report

प्रेमिका के घर वालों ने की थी सनोज की गला दबाकर हत्या

Sun, 07 Aug 2022 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
murder,postmartam report
गोंडा। नरैचा गांव के मजरे छोटका पुरवा के रहने वाले सनोज की गला दबाकर हत्या की गई थी। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। हत्यारों ने हत्या करने के बाद उसके शव को गड़रही नौडीहवा गांव में गन्ने के खेत में फेंक कर फरार हो गए थे। शव मिलने के बाद पुलिस की जांच में पता चला कि प्रेमिका के बुलाने पर उससे मिलने गया था। इस दौरान प्रेमिका के घर वालों ने उसकी हत्या करके शव को खेत में फेंक दिया। पुलिस ने प्रेमिका व उसकी मां को कस्टडी में लेकर पूछताछ कर रही है, जबकि युवती का पिता हत्या के बाद से फरार चल रहा है। उसकी तलाश में पुलिस की पांच टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

बीती 5 अगस्त की सुबह थाना छपिया क्षेत्र के गड़रही नौडीहवा मजरे में गन्ने के खेत में एक युवक का शव पड़ा मिला था। मृतक की पहचान ग्राम पंचायत नरैचा छोटका पुरवा निवासी भगवान प्रसाद के पुत्र सनोज (22) के रूप में हुई। परिवार वालों को बिना दिखाए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने से आक्रोशित परिवार समेत ग्रामीणों ने मसकनवा चौराहा पर जाम लगा कर विरोध जताया था। बाद में पुलिस अमवा गांव के समीप पोस्टमॉर्टम के लिए जा रहे शव को रोककर परिजनों को दिखाया। तब जाकर लोगों को गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन

पुलिस ने सनोज के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू की। पुलिस ने सनोज की प्रेमिका व उसकी मां को कस्टडी में ले लिया और पूछताछ कर रही है। हत्या के बाद युवती का पिता फरार है। पुलिस की पांच टीमें उसकी तलाश कर रही हैं। प्रभारी निरीक्षक छपिया संदीप सिंह ने बताया कि सनोज की प्रेमिका के पिता की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed