फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Murder case against young man in case of student's death

Gonda News: छात्रा की मौत मामले में युवक पर हत्या का केस

Mon, 02 Sep 2024 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 02 Sep 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Murder case against young man in case of student's death
परसपुर (गोंडा)। परसपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर मुरावन पुरवा निवासी स्नातक छात्रा काजल मौर्य (18) की मौत के मामले में पुलिस ने नौ दिन बाद आरोपी युवक के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बसंतपुर मुरावन पुरवा निवासी सीतापती ने बताया कि उनकी पुत्री काजल स्थानीय महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा थी। उनके पति रक्षाराम मौर्य पानीपत में मेहनत मजदूरी करते हैं। सीतापती ने बताया कि उनके भाई व पिता भी पानीपत में रहते हैं। उनके पिता हरीराम मौर्य की तबीयत काफी खराब थी। जिसकी सूचना पाकर वह 21 अगस्त को पुत्री काजल व नंदिनी को घर में छोड़कर पिता को देखने पानीपत चली गई थीं। 24 अगस्त को नंदिनी ने सुबह करीब 10 बजे फोन कर बताया कि वह काजल को घर में छोड़कर अमृत बाबा के स्थान पर जल चढ़ाने गई थी। तभी काजल को अकेली देखकर एक युवक घर में घुस गया और अभद्रता करते हुए उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को छिपाने के लिए काजल के गले में साड़ी का फंदा डालकर पंखे से लटका दिया। आरोपी घर के अंदर से निकल रहा था तब नंदिनी दरवाजे पर पहुंच गई। वह युवक से घर के अंदर जाने का कारण पूछने लगी। तब तक गांव के भी तमाम लोग इकट्ठा हो गए। जिस पर वह बगैर कुछ बताए ही वहां से भाग निकला। जब नंदिनी घर के अंदर पहुंची तो पंखे में साड़ी के फंदे से काजल का शव लटक रहा था। काजल की पीठ पर भी चोट के निशान थे।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि ग्राम परेटा चौहान पुरवा निवासी नीरज सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed