{"_id":"69935a00c2713194c0048a37","slug":"munna-tiger-of-muzaffarnagar-becomes-dangal-champion-gonda-news-c-100-1-gon1041-152367-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मुजफ्फरनगर के मुन्ना टाइगर बने दंगल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मुजफ्फरनगर के मुन्ना टाइगर बने दंगल चैंपियन
Mon, 16 Feb 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
शिकहरा शिवाला परिसर में आयोजित कुश्ती दंगल में देखने को मिला रोमांचक मुकाबला। संवाद
बभनान। शिकहरा शिवाला परिसर में जिलेदार सिंह की स्मृति में आयोजित दंगल के दूसरे दिन सोमवार को विभिन्न राज्यों से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया। मुख्य आकर्षण फाइनल मुकाबला रहा, जिसमें मुजफ्फरनगर के पहलवान मुन्ना टाइगर ने पंजाब के मौसम अली को कड़े संघर्ष में पराजित कर खिताब अपने नाम किया। अन्य मुकाबलों में सहारनपुर के वकार ने हरियाणा के टाइगर को हराया। धौलपुर के जबर सिंह ने मुजफ्फरनगर के कालिया को शिकस्त दी। मेरठ के विनोद पहलवान ने हरियाणा के मुन्ना को एकतरफा मुकाबले में पराजित किया। महिला वर्ग में आगरा की सौम्या और हरियाणा की मिर्जा पहलवान के बीच संघर्षपूर्ण मुकाबला बराबरी पर छूटा। इसके अलावा दिल्ली के मोंटी ने मेरठ के संजय को हराया। उत्तराखंड के राणा और हरियाणा के मौसम अली के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा।
मुख्य अतिथि सपा नेता हफीज मलिक व पूर्व ब्लाॅक प्रमुख बाबूराम यादव ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर हनी सिंह, शनि सिंह, प्रधान विष्णु सिंह, सुनील यादव, विनोद सिंह, मैनुद्दीन, भल्लू सिंह, रमेश तिवारी, पंकज मिश्र सहित सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे। (संवाद)