{"_id":"5d30ad568ebc3e6d0954f3ff","slug":"mule-death-by-sticking-to-the-transformer-kept-in-the-open-gonda-news-lko4714737199","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले में रखे ट्रांसफार्मर से चिपककर खच्चर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले में रखे ट्रांसफार्मर से चिपककर खच्चर की मौत
विज्ञापन
खरगूपुर (गोंडा)। पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही से खरगूपुर-आर्यनगर मार्ग पर गांधी चौराहे के समीप खुले में रखे ट्रांसफार्मर में चिपककर एक खच्चर की मौत हो गई। स्थानीय नगर पंचायत के गांधी चौराहा के समीप टैक्सी स्टैंड के पास ढाई सौ केवी के दो ट्रांसफॉर्मर खुले में रखे हैं। गुरुवार की सुबह खरगूपुर-आर्यनगर मार्ग पर रखे ट्रांसफार्मर से करंट लगने से एक खच्चर की मौत हो गई।
सूचना पर पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने शटडाउन लेकर खच्चर को वहां से हटवाया। इसके बाद आपूर्ति बहाल की गई। खच्चर के मालिक नकछेद कसघढ़ ने बताया कि खच्चर की कीमत लगभग 50 हजार रुपये थी।
कस्बे के डॉ. बृजेश अवस्थी, सन्तोष जायसवाल, रोहित, मोहम्मद अजमत, बलराम यादव, विद्याशंकर वर्मा ने बताया कि कस्बे में कई जगह रखे खुले ट्रांसफार्मर की बैरीकेडिंग के लिए विभागीय उच्चाधिकारियों को पत्र दिया गया, लेकिन अभी तक इसकी कोई व्यवस्था नहीं हो सकी। अवर अभियंता विशाल चौरसिया ने बताया कि कस्बे में खुले में रखे सभी ट्रांसफार्मरों की बैरीकेडिंग के लिए विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है।