फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Mukherjee sacrificed his life for a united India

Gonda News: अखंड भारत के लिए मुखर्जी ने दी प्राणों की आहुति

Sun, 06 Jul 2025 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 06 Jul 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Mukherjee sacrificed his life for a united India
गोंडा। जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती रविवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई। भाजपा की ओर से सभी मंडलों में संगोष्ठी व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जनप्रतिनिधियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

तरबगंज बाजार स्थित जन सहयोग कार्यालय में विधायक प्रेमनरायन पांडेय की अगुवाई में गोष्ठी का आयोजन किया गया। विधायक ने कहा कि अखंड भारत बनाने के लिए डॉ. मुखर्जी ने अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। पीएम मोदी ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाकर उनके सपने को साकार किया। इस दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संदीप पांडेय, तरबगंज नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश पांडेय आदि मौजूद रहे। कटरा बाजार के वीरपुर स्थित गोनार्द एजुकेशन इंस्टीट्यूट में गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक बावन सिंह व विशिष्ट अतिथि मनीष सिंह व अर्जुन प्रसाद तिवारी रहे। मुखर्जी को श्रद्धांजलि देने के बाद पौधरोपण किया गया। इस दौरान रामजी शुक्ल, ज्योति पांडेय, आनंद शुक्ल, शुभम गुप्ता आदि मौजूद रहे। मसकनवा बाजार फार्म हाउस में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि जिला महामंत्री राकेश तिवारी, विशिष्ट अतिथि प्रशांत पटेल व किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विद्याभूषण द्विवेदी रहे। बभनान के साबरपुर बाजार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान रामचंदर वर्मा, जसवंत सिंह, विष्णु सिंह, विश्वनाथ पाठक आदि मौजूद रहे। गोपाल ग्राम मंडल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंचायत प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह संयोजक राकेश तिवारी रहे। मुखर्जी को श्रद्धांजलि देकर पौधरोपण किया गया। इस दौरान देवनारायण सविता, नानबच्चा पांडेय, तारकेश्वर तिवारी आदि मौजूद रहे। रुपईडीह के गोकरननाथ शिवाला स्थित भवानी लक्ष्य एकेडमी में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक बावन सिंह सहित अन्य लोगों ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed